बांग्लादेश का कोमिल्ला जिला. बुधवार, 13 अक्टूबर को दुर्गा पूजा समारोह के दौरान यहां पंडालों में तोड़फोड़ और हिंदू मंदिरों पर हमले की खबर आई. अब बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इसकी कड़ी निंदा की है. चेतावनी दी है. कहा है कि जो कोई भी इस हमले में शामिल हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. चाहे वो किसी भी धर्म के हों. बांग्लादेश के प्रमुख अंग्रेज़ी अख़बार ‘ढाका ट्रिब्यून’ के अनुसार, शेख़ हसीना ने कहा कि कोई मायने नहीं रखता है कि दोषी किस मज़हब का है, दोषियों को पकड़ा जाएगा और उन्हें सज़ा मिलेगी. इन हमलों में बांग्लादेश के चांदपुर में 4 लोगों की मौत हुई है. देखिए वीडियो.
बांग्लादेश के कोमिल्ला में दुर्गा पूजा पंडालों में हिंसा पर भारत को शेख हसीना ने नसीहत दे डाली
कहा-जो कोई भी इस हमले में शामिल हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)










.webp?width=275)


.webp?width=275)


.webp?width=120)


