हाल ही में यूपीएससी कोच और शिक्षक अवध प्रताप ओझा की एक फोटो उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ देखी गई थी. उसके कुछ दिनों बाद, एक और तस्वीर ऑनलाइन सामने आई जिसमें ओझा सर को भाजपा के राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा के साथ एक फ्रेम में देखा जा सकता है. उनकी हमेशा से ही राजनीति में काफी रुचि रही है. अब लोकसभा चुनाव से ठीक पहले आ रही ऐसी तस्वीरों ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि 'क्या अवध ओझा चुनाव लड़ेंगे?' हालांकि अभी तक सब कुछ कयासों की शक्ल में ही है. ओझा सर की इलाहाबाद और कैसरगंज में से किसी एक सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा है. इस खबर को विस्तार से जानने के लिए वीडियो देखें.
लखनऊ में हुई BJP नेताओं से मुलाकात, अवध ओझा कैसरगंज से होंगे बीजेपी प्रत्याशी?
अवध ओझा (Awadh Ojha) सिविल सर्विस की तैयारी कराने वाले एक मशहूर शिक्षक, एंटरप्रेन्योर, काउंसलर और यूट्यूबर हैं सोशल मीडिया पर इनकी रील्स काफी वायरल होती रहती हैं. अब इनके लोकसभा चुनाव लड़ने की खबरें आ रही है.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)








