15 अप्रैल 2023 की रात हमलावरों ने पुलिस की हिरासत में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या कर दी थी. मामले में अब नया मोड़ आ गया है. प्रयागराज में कुछ पोस्टर्स चस्पा कराए गए हैं. इन्हें अतीक के बेटे अली के नाम पर छापा गया है. बता दें कि अली प्रयागराज की नैनी जेल में बंद है. अब बात पोस्टर्स की. इन पोस्टर्स में कथित रूप से अली ने अपने पिता, भाई और चाचा की हत्या के लिए बीजेपी के साथ-साथ समाजवादी पार्टी को ज़िम्मेदार ठहराया है. यही नहीं, इन पोस्टर्स के जरिए मुसलमानों से एकजुट होने की अपील की गई है. देखें वीडियो.
अखिलेश यादव का नाम लेकर अतीक अहमद का बेटा हत्याओं पर बड़ा दावा कर गया?
अतीक के बेटे के नाम पर लगे कथित पोस्टर वायरल.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)

















