The Lallantop
Logo

'नमाजियों को लात मारनेवाले को अपना कैंडिडेट न बना दे बीजेपी' : ओवैसी

Asaduddin Owaisi ने नमाजियों को लात मारने की घटना पर कड़ी आपत्ति जताई है. इस मसले पर उन्होंने केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधा है. ओवैसी ने कहा प्रधानमंत्री बतायें जिस व्यक्ति को लात मारा गया उसका ताल्लुक किस खानदान से है.

Advertisement

उत्तरी दिल्ली में सड़क पर नमाज अदा कर रहे कुछ लोगों को दिल्ली पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर की 'लात' मारने की घटना सामने आई. AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी(Asaduddin Owaisi) इस ने घटना की निंदा की. ओवैसी ने शनिवार को कहा कि इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है. हैदराबाद के सांसद ने कहा कि हमने वीडियो देखा. इससे साफ पता चलता है कि मुसलमानों के खिलाफ किस तरह नफरत पैदा की गई है और उस पुलिसकर्मी के मन में मुसलमानों के खिलाफ कितनी नफरत है. ओवेसी ने और क्या- क्या कहा विस्तार से जानने के लिए वीडियो देखें.

Advertisement

Advertisement
Advertisement