आम आदमी पार्टी (AAP) ने आधिकारिक तौर पर लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Election 2024) के लिए अपना चुनाव अभियान शुरू कर दिया है. दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने दिल्ली में पार्टी का कैम्पेन लॉन्च किया. नया नारा भी दिया - 'संसद में भी केजरीवाल, तभी दिल्ली होगी और ख़ुशहाल'. आगामी लोकसभा चुनावों में AAP और कांग्रेस का गठबंधन INDIA ब्लॉक की छतरी-तले पांच राज्यों में साथ लड़ेगा. दिल्ली में सात लोकसभा सीटों में AAP चार पर अपने उम्मीदवार उतार रही है. इंडिया ब्लॉक की दो प्रमुख पार्टियों के बीच समझौते की शर्तों के तहत, बाक़ी तीन सीटों पर कांग्रेस लड़ेगी. पूरी खबर जानने के लिए वीडियो देखें.
लोकसभा चुनाव के लिए केजरीवाल ने दिया नया नारा, निशाने पर रही मोदी सरकार
AAP के राष्ट्रीय संयोजक और CM Arvind kejriwal ने पार्टी का इलेक्शन स्लोगन जारी किया. पार्टी ने चुनावी नारा 'संसद में भी केजरीवाल, दिल्ली होगी और खुशहाल' दिया है.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)








