15 सितंबर, रात करीब 1 बजे का वक्त था. ओडिशा के भुवनेश्वर में एक आर्मी ऑफिस अपनी मंगेतर के साथ गाड़ी से सफर कर रहे थे. तभी तीन गाड़ियों से करीब 12-13 लोग आए और कपल को घेर लिया. घटना के पांच दिन बाद इससे जुड़े दो वीडियो वायरल हुए. पहले वीडियो में महिला और भीड़ में मौजूद लोगों के बीच बहस हो रही है. वीडियो में महिला बोल रही हैं कि वो अपनी गाड़ी में जैसे चाहे, वैसे बैठ सकती हैं. दूसरे वीडियो में भीड़ आर्मी ऑफिसर को गाली दे रहे हैं और मारपीट कर रहे हैं. ये कपल घटना की शिकायत करने थाने पहुंचा. लेकिन महिला का आरोप है कि पुलिस थाने में उनका यौन शोषण किया गया.
ओडिशा केस: आर्मी ऑफिसर की मंगेतर ने पुलिस पर लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप, मेडिकल रिपोर्ट में क्या पता चला?
एक आर्मी ऑफिसर और उनकी मंगेतर ने ओडिशा पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. आर्मी ऑफिसर की मंगेतर का आरोप है कि थाने में उनके साथ मारपीट की गई और उनका यौन उत्पीड़न किया गया है. पुलिस क्या कह रही है? जानने के लिए देखिए ये वीडियो.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)




















