लॉकडाउन-3 जारी है. श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलने के बावजूद कई प्रवासी मजदूर पैदल ही घर को जा रहे हैं. रास्ते में कई लोग या संस्था इन लोगों की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं. इस बीच खबर ये है कि बुलंदशहर पुलिस ने एक आदमी को इसलिए नोटिस थमा दिया है कि वे मजदूरों को खाना खिला रहे हैं. सोशल मीडिया पर यह नोटिस वायरल है. इसमें लिखा गया है कि आप पैदल जा रहे मजदूरों को अपने घर के करीब रोक ले रहे हैं. आप उन्हें खाने-पीने की चीजों को बांटने का लालच देकर उन्हें बुलाते हैं. इससे COVID-19 के नियमों का उल्लघंन हो रहा है. आगे ऐसा करने पर महामारी अधिनियम के तहत कारवाई की जाएगी.
उत्तर प्रदेश में दिहाड़ी मज़दूरों को खाना खिलाने पर UP पुलिस ने नोटिस जारी कर दिया
सोशल मीडिया पर यह नोटिस वायरल है.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















