The Lallantop
Logo

बिहार: पत्नी के मर्डर केस में जेल में बंद था पति, ससुरालवाले महिला को जालंधर से खोज लाए

खुलासे के बाद इस केस की जांच कर रही पुलिस की लीपापोती भी सामने आई है.

Advertisement

एक लड़की 19 अप्रैल, 2022 को घर से गायब होती है. 22 अप्रैल,2022 को उसके पिता पुलिस से शिकायत करते हैं. पिता, बेटी के पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराते हैं. पुलिस उसे गिरफ्तार कर जेल भेज देती है. बाद में पता चलता है कि उसकी पत्नी, जिसकी हत्या के आरोप में जेल में है, वो तो किसी दूसरे शहर में अलग जिंदगी बिता रही है. चौंकानेवाला ये मामला बिहार के मोतिहारी के केसरिया थाना से सामने आया है. आज तक जुड़े सुजीत झा की रिपोर्ट के मुताबिक, यहां एक पति अपनी पत्नी की दहेज हत्या के आरोप में जेल में बंद है. लेकिन, उसकी पत्नी के जालंधर में जिंदा होने का खुलासा हुआ है. खुलासे के बाद इस केस की जांच कर रही पुलिस की लीपापोती भी सामने आई है. देखिए वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement