The Lallantop
Logo

सिद्धू मूसेवाला का मर्डर किसने किया, लॉरेंस बिश्नोई के साथी गोल्डी बराड़ ने यह बताया!

खबरों का कहना है कि बिश्नोई गैंग के विरोधी कैंप को सिद्धू मूसेवाला सपोर्ट कर रहे थे.

Advertisement

पंजाबी सिंगर सिद्धू सिंह मूसेवाला (Sidhu Moosewala) की हत्या को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. बताया जाता है कि सिद्धू मूसेवाला पंजाब के गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके गैंग के निशाने पर थे. आजतक के ललित शर्मा ने कुछ सरकारी एजेंसीज से जुड़े सूत्रों के हवाले से बताया कि लॉरेंस बिश्नोई के साथी और कनाडा बेस्ड गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली है. खबरों का कहना है कि बिश्नोई गैंग के विरोधी कैंप को सिद्धू मूसेवाला सपोर्ट कर रहे थे. इसी वजह से वे सिद्धू मूसेवाला लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर थे. बताया जा रहा है कि मूसेवाला की हत्या के बाद पंजाब पुलिस इस एंगल पर भी जरूर जांच करेगी. देखें वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement