9 मार्च 2024 (पब्लिश्ड: 9 मार्च 2024, 08:26 PM IST)
ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो (Zomato) ने अपनी महिला डिलीवरी पार्टनर (Women Delivery Partners) को खास तोहफा दिया है. कंपनी ने महिला डिलीवरी पार्टनर के लिए एक नया यूनिफॉर्म लॉन्च किया है. अब महिला डिलीवरी पार्टनर, फूड डिलीवरी के समय यूनिफॉर्म के रूप में जोमैटो टी-शर्ट के बजाय कुर्ता भी पहन सकेंगी. इसकी जानकारी कंपनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है.
वीडियो में कई जोमैटो महिला डिलीवरी पार्टनर को कंपनी के कुर्ता यूनिफॉर्म में दिखाया गया है. जोमैटो ने बताया कि कई महिला डिलीवरी पार्टनर ने वेस्टर्न कल्चर की जोमैटो टी शर्ट में डिस्कंफर्ट की बात कही थी. इसलिए, हमने उन्हें एक विकल्प दिया है.
जोमैटो ने वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया. जिसके बाद कई यूजर ने कमेंट किए.
सौम्या साहनी नाम की इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा,
Advertisement
"पॉकेट भी है यह जरूरी है."
साहिनी बनर्जी ने लिखा,
“जोमैटो आपने पॉकेट भी दिया है, मुझे अपना फैन बना लिया. अब से मैं आपके ऐप से ही ऑर्डर करूंगी.”
शिप्रा मिश्रा ने लिखा कि
"एक ही दिल है यार जोमैटो, कितनी बार जीतोगे?"
आस्था राणा नाम की यूजर ने जोमैटो को सुझाव देते हुए लिखा,
"मेरा एक सुझाव है. जेब में चैन लगाने की जरूरत है, ताकि ड्राइव करते वक्त पैसे न गिरें."
Zomato ने आजादी की क्या बात की
जोमैटो ने यह भी जानकारी दी है कि महिला राइडर्स को यह पूरी स्वतंत्रता दी जाएगी कि वो अपनी पसंद से टी-शर्ट या कुर्ता में से किसी भी ड्रेस को चुन सकती हैं. इससे पहले कंपनी ने 2020 में महिला कर्मचारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पीरियड लीव देने की घोषणा की थी. कंपनी ने इसे पीरियड पॉलिसी नाम दिया था. इसके मुताबिक महिला कर्मचारियों को साल में 10 दिन पीरियड लीव मिलती है.