The Lallantop

Zomato से अब खाना नहीं मंगवा पाएंगे 10 मिनट में

कंपनी ने सर्विस बंद कर दी है.

Advertisement
post-main-image
सांकेतिक फोटो. (फोटो: इंडिया टुडे)

जोमैटो (Zomato) अपनी 10 मिनट फूड डिलीवरी सर्विस को बंद करने जा रही है. जोमैटो की इस सर्विस का नाम जोमैटो इंस्टैंट (Zomato Instant) है. इस सर्विस को लॉन्च हुए अभी एक साल भी नहीं हुआ है. कंपनी ने अपने पार्टनर्स को इस सर्विस को बंद करने के बारे में बता दिया है. इससे पहले कंपनी अपनी प्रो सर्विस भी बंद कर चुकी है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
क्या हो रहा है जोमैटो इंस्टैंट के साथ?

21 मार्च, 2022 को जोमैटो ने अपनी नई सर्विस शुरु की थी जोमैटो इंस्टैंट नाम से. लेकिन अब जोमैटो इसे बंद करने जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी को इस सर्विस से ज्यादा फायदा नहीं हो रहा था. कंपनी इसपर हो रहे खर्च को भी कवर नहीं कर पा रही थी. रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी एक नई सर्विस लाने के बारे में सोच रही है. जोमैटो इस समय ‘लो वैल्यू पैक्ड मील्स’ पर काम रही है, जिसे सात से दस दिन के अंदर लॉन्च किया जाएगा. इधर कंपनी की तरफ से कहा गया,


'इंस्टैंट बंद नहीं हो रहा है. हम पार्टनर्स के साथ मिलकर नए मेन्यू पर काम कर रहे हैं और इंस्टैंट की रीब्रांडिंग कर रहे है. सारे फिनिशिंग स्टेशन चालू रहेंगे और इस फैसले से कोई भी प्रभावित नहीं होगा. '

Advertisement

जोमैटो ने जब अपनी इंस्टैंट सर्विस लॉन्च की थी, तो कंपनी के CEO दीपेंदर गोयल ने अपनी एक पोस्ट में बताया था कि आजतक पूरी दुनिया में किसी ने भी 10 मिनट के अंदर ताजे खाने की डिलीवरी नहीं की है. 

क्या है जोमैटो इंस्टेंट?

जोमैटो की सर्विस है जोमैटो इंस्टैंट. इस सर्विस में कंपनी अपने कस्टमर्स को सस्ता खाना मुहैया करने की बात कहती है. साथ ही कस्टमर तक ये खाना 10 मिनट में पहुंचाने का दावा भी. कंपनी ये भी कहती है कि इसके लिए डिलीवरी पार्टनर्स के ऊपर कोई प्रेशर नहीं होता है कि उन्हें खाना दस मिनट के अंदर ही पहुंचाना ही है. लेट होने पर उनके पार्टनर्स पर कोई पेनेल्टी चार्ज नहीं लगेगा. ये भी कंपनी का कहना है. हालांकि, इस सर्विस को लेकर कंपनी की आलोचना होती रही है.

वीडियो: लल्लन टेक: जोमैटो ने बंद किया अपना 'Zomato Pro' प्रोग्राम

Advertisement

Advertisement