The Lallantop

खाना डिलीवर करने आया, लड़की को जबरन किस किया, फिर बोला - "तुम्हारे अंकल जैसा हूं"

एक बार पानी मांगा, फिर दूसरी बार पानी मांगा, फिर...

Advertisement
post-main-image
लड़की ने जोमैटो डिलीवरी मैन के खिलाफ केस दर्ज कराया है. (सांकेतिक फोटो: इंडिया टुडे)

घर में 19 साल की अकेली लड़की को देखकर फ़ूड डिलीवरी बॉय ने उसे जबरन पकड़कर किस कर लिया. घटना महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे (Pune) शहर की है. लड़की ने इस मामले की पुलिस में शिकायत करके कहा है कि उसने एक ऑनलाइन फ़ूड डिलीवरी ऐप से खाना ऑर्डर किया था. खाना लेकर आए डिलीवरी बॉय ने लड़की से पानी मांगा और फिर बातचीत शुरू कर दी. लड़की उस वक्त घर पर अकेली थी. आरोप है कि इसका पता लगते ही डिलीवरी बॉय ने लड़की को गाल पर जबरन किस कर लिया. और जाते-जाते कह गया ‘मैं तुम्हारे अंकल जैसा हूं’.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
गिरफ्तार हुआ आरोपी

19 साल की लड़की ने एक जोमैटो डिलीवरी बॉय के खिलाफ केस दर्ज कराया है. लड़की का आरोप है कि जोमैटो से खाना लेकर आए डिलीवरी बॉय ने उसे जबरन किस किया. लड़की की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी डिलीवरी बॉय को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की उम्र 42 साल बताई जा रही है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

आजतक से जुड़े पंकज खेळकर की रिपोर्ट के मुताबिक, ये मामला कोंढवा के येवालेवादी इलाके की सोसायटी का है. लड़की ने पुलिस को बताया कि वो इंजीनियरिंग की स्टूडेंट है. लड़की कोंढवा के ही एक कॉलेज में पढ़ती है. 

Advertisement

लड़की के मुताबिक उसने 17 सितंबर की रात करीब 9:30 पर उसने जौमेटो से खाना ऑर्डर किया था. डिलीवरी बॉय और लड़की के बीच बातचीत होने लगी. लड़की से उसने पानी मांगा. फिर डिलीवरी बॉय को पता चला कि लड़की अकेली है, तो उसने दोबारा पानी मांगा.

लड़की के मुताबिक इस बार पानी लाने के लिए वो जैसे ही मुड़ी, आरोपी ने उसे पीछे से पकड़ लिया और गाल पर दो बार किस किया. किस करने के बाद वो वहां से चला गया. जाते-जाते उसने ये भी कहा कि वो उसके अंकल जैसा है. अगर उसे किसी भी तरह की मदद की जरूरत हो, तो वो बेझिझक उसे बोल सकती है. 

लड़की ने बताया कि जाने के बाद भी वो उसे व्हॉट्सएप नंबर पर मैसेज करने लगा. लड़की के मुताबिक, पहले वो शिकायत करने से हिचकिचा रही थी. लेकिन जब वह उसे व्हॉट्सएप पर मैसेज करने लगा, तब उसने कोंढवा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया.

Advertisement

वीडियो- ‘बूढ़ा आदमी कैसे यौन उत्पीड़न करेगा’, कपड़ों पर कमेंट के साथ कोर्ट क्या-क्या बोला?

Advertisement