The Lallantop

'ईरान डील करना चाहता है... जंग जल्द खत्म होगी', डॉनल्ड ट्रंप ने युद्ध पर बड़ा अपडेट दिया है

Trump On Iran War: 16 मार्च को अपने आवास वाइट हॉउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने ये दावा किया. कॉन्फ्रेंस में डॉनल्ड ट्रंप ने ये भी बताया कि जंग रोकने के लिए ईरान अमेरिका के साथ डील करना चाहता है.

Advertisement
post-main-image
ट्रंप ने दावा किया कि जंग रोकने के लिए ईरान अमेरिका से डील करना चाहता है. (फोटो-इंडिया टुडे)

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के खिलाफ चल रही जंग जल्द ही रुक जाएगी (Trump says war may end soon). हालांकि इस हफ्ते जंग ख़त्म होने के आसार कम हैं. सोमवार, 16 मार्च को अपने आवास वाइट हॉउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने ये दावा किया. कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने ये भी बताया कि जंग रोकने के लिए ईरान अमेरिका के साथ डील करना चाहता है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दरअसल, 28 फरवरी को अमेरिका-इज़रायल और ईरान के बीच जंग शुरू हुई थी. अब ये युद्ध अपने तीसरे हफ्ते में दाखिल हो चुका है. इस दौरान ट्रंप ने कई बार जंग जीतने का दावा भी ठोका. हालिया प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने मिडिल ईस्ट में ईरान के एक्शन और जंग रोकने के लिए ईरानी डील के बारे में बताया. 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक़, जब रिपोर्टर ने उनसे सवाल किया कि युद्ध कब रुकेगा? तब उन्होंने कहा, 

Advertisement

‘जंग ज़्यादा लंबी नहीं खींचेगी और जल्द ही ख़त्म हो जाएगी. युद्ध ख़त्म होने के साथ ही दुनिया पहले से ज़्यादा सुरक्षित महसूस करेगी.’ 

डॉनल्ड ट्रंप ने दावा किया कि जंग रुकवाने के लिए ईरान अमेरिका से डील करने की बात कर रहा है. अमेरिका इस बातचीत का खुला समर्थन करता है. हालांकि उन्होंने ये साफ किया कि तेहरान से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. 

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक़, ट्रंप ने ईरान को ऐसा देश बताया है जो गलत जानकारी देता है और AI से फर्जी वीडियो बनवाता है. उनका दावा है कि ईरान ने AI का इस्तेमाल कर बमबारी से हुए नुकसान का फेक वीडियो शेयर किया है. अब्राहम लिंकन युद्धपोत वाले वीडियो को भी उन्होंने AI-जनरेटेड बताया है.  

मिडिल ईस्ट पर क्या कहा?

डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के मिडिल ईस्ट पर हमले को लेकर भी आलोचना की. उन्होंने बताया कि ईरान ने कुवैत, यूनाइटेड अरब अमीरात, सऊदी अरब, बहरीन, क़तर पर हमला किया, जिसके बारे में किसी ने अंदाजा नहीं लगाया था. ट्रंप का कहना है कि इनमें से कई देशों का ईरान के साथ न्यूट्रल रिश्ता है, फिर भी इनपर हमला किया गया.

ये भी पढ़ें: पहले बोले 'होर्मुज खुलवा लेंगे', अब चीन, जापान, कोरिया से गुहार लगाने लगे ट्रंप!

होर्मुज पर ट्रंप की चिंता

डॉनल्ड ट्रंप ने अपनी कॉन्फ्रेंस में बताया कि वे जल्द ही ये बताएंगे कि कौन से देश उनके साथ मिलकर स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज विवाद पर एक्शन लेंगे. बता दें, जंग शुरू होने के साथ ही ईरान ने स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज बंद करने की धमकी दी थी. जिसके बाद से इसपर विवाद बना हुआ है. ट्रंप ने कहा, 

‘ये हैरत की बात है कि जो देश इस रास्ते से तेल आयात करते हैं, वो भी इस अभियान में शामिल नहीं होना चाहते. केवल कुछ ही देश ऐसे हैं जो स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज में फंसे जहाज को बाहर निकालने में मदद करेंगे’ 

यूरोपियन यूनियन ने भी इस अभियान में शामिल होने से मना कर दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक़, यूरोपीय संघ ने साफ़ कर दिया कि ये यूरोप की जंग नहीं है. 

वीडियो: ऑस्ट्रेलिया, जापान ने ईरान जंग में उतरने से मना कर दिया, NATO को किस बात की धमकी?

Advertisement