फूड डिलिवरी कंपनी जोमैटो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती है. कभी अपने शेयर्स को लेकर तो कभी अपनी सर्विस को लेकर. आजकल कंपनी से जुड़े वीडियोज काफी वायरल (Zomato Viral Videos On Social Media) हो रहे हैं. दो दिन पहले ही एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें कंपनी का एक ‘डिलिवरी बॉय’ शादी वाले गार्डन के बाहर नाच रहा था. इसका वीडियो काफी चला था. अगर आपने वो खबर नहीं पढ़ी हो तो यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं. अब ऐसा ही एक और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर वायरल (Zomato Delivery Boy Set His Kit On Fire) हो रहा है. इसमें कथित तौर पर एक डिलिवरी बॉय जोमैटो किट को आग लगा रहा है.
Zomato वाले ने सबके सामने अपना टी शर्ट-बैग फेंका और फिर आग लगी दी!
आसपास के लोग देखते रहे


वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स सड़क के बीच बनी जगह पर अपना जोमैटो का बैग नीचे रखकर उसे आग लगाता है. इतना ही नहीं, जैसे ही आग तेज होती है. वो अपनी जोमैटो की टीशर्ट उतारकर आग में डाल देता है. ये वीडियो खासा वायरल है. लोग कह रहे हैं कि इसे ठंड ज्यादा लग रही होगी. किसी ने कहा कि पक्का कंपनी ने नोटिस पीरियड कम नहीं किया होगा. लोगों ने इसे लेकर तरह-तरह के रिएक्शन दिए हैं. पहले आप भी वीडियो देखिए...
ये कन्फर्म नहीं है कि ये शख्स वाकई में जोमैटो का एंप्लॉयी है या नहीं! लेकिन वीडियो में शख्स की ड्रेस से तो लोगों ने उसे जोमैटो का एंप्लॉयी मान लिया है. इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कॉमेंट्स कर रहे हैं. आप भी देखिए…
कुछ लोग कह रहे हैं कि ये पक्का कंपनी की पॉलिसी से परेशान हो गया होगा. लोग इस पर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.
वीडियो: सौरव जोशी व्लॉग में माफ़ी मांग बोले- ग़लतफ़हमी हुई, मेरा वो मतलब नहीं था!





















