The Lallantop

प्रैंक वीडियो बना रहा था यूट्यूबर, अगले ने पेट में गोली मार दी

यूट्यूबर ICU में है, लेकिन चैनल पर सब्सक्राइबर धड़ाधड़ बढ़ रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
टैनर ने कहा कि वो बस प्रैंक कर रहे थे और उन्हैं गोली मार दी गई (फोटो: WUSA-TV)

प्रैंक से नाराज़ लोग क्या करते हैं? गुस्सा करते हैं. वीडियो शूट हो रहा हो, तो कैमरा बंद करवाने लगते हैं. एक्सट्रीम केस में गाली-गलौज या मारपीट होती है. लेकिन एक यूट्यूबर को प्रैंक के बदले गोली मार दी गई. अब अस्पताल के ICU में इलाज चल रहा है. ये कांड हुआ है अमेरिका के वर्जीनिया में रहने वाले यूट्यूबर टैनर कुक (Youtuber Tanner Cook)के साथ. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
गोली तक बात पहुंची कैसे?

टैनर कुक यूट्यूब पर क्लासीफ़ाइड गून्स ( Classified Goons) नाम से चैनल चलाते हैं. इसपर वो प्रैंक वीडियोज़ पब्लिश करते हैं. ख़बर लिखे जाने तक चैनल के 43,000 फॅालोअर्स थे. 2 अप्रैल को वर्जीनिया के स्टर्लिंग में ड्यूल्स टाउन सेंटर मॉल (Dulles Town Centre) में वो प्रैंक वीडियो बना रहै थे. वीडियो बनाते-बनाते वो 31 साल के एलन कोली के पास पहुंचे. टैनर प्रैंक कर रहे थे और उनके दोस्त शूट. एलन को उनका प्रैंक पसंद नहीं आया और उन्होंने कथित तौर पर टैनर को गोली मार दी.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टैनर ने कहा,   

Advertisement

‘मैं बस प्रैंक कर रहा था. और उस आदमी ने इसे अच्छी तरह नहीं लिया. उसने गोली चलाने से पहले कुछ नहीं कहा. सीधे गोली मार दी. गोली चलने के बाद से मॉल में अफरातफरी मच गई.’

गोली चलाते हुए कोली किसी कैमरे में कैद नहीं हुआ. लेकिन घटना के बाद का एक वीडियो ट्विटर पर वायरल है, जिसे @VAhiphopandnewz नाम के यूजर ने शेयर किया और लिखा, 

'पुलिस ने आज ड्यूल्स टाउन सेंटर में गोली मारने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.'

Advertisement

 

रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के बाद आरोपी ऐलन के खिलाफ एक आपराधिक शिकायत दर्ज की गई. शिकायत में ये भी बताया गया कि ऐलन एक पिस्तौल के साथ शॉपिंग सेंटर के फूड कोर्ट में बैठा था जब पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया. रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस का कहना है कि फूड कोर्ट में टैनर और ऐलन के बीच हुए झगड़े के कारण यह गोली चली. जब पुलिस वहा पहुंची, तो मॉल के गेट से बाहर निकलते हुए एक व्यक्ति देखा गया जिसके पेट में गोली लगी थी. इस पीड़ित का इलाज चल रहा है. और उसे ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. 

इस कहानी के सामने आने के बाद से टैनर कुक के यूट्यूब चैनल पर लगातार सब्सक्राइबर बढ़ रहे हैं. लेकिन इसकी उन्होंने बहुत बड़ी कीमत चुकाई है. 

वीडियो: फनी प्रैंक वीडियोज़ के नाम पर होने वाला हैरेसमेंट और कोई नहीं बताएगा

Advertisement