The Lallantop

VIDEO: रास्ते में बिछा दीं हथेलियां, शहीद जवान की पत्नी का ऐसा सम्मान देख दिल भर आएगा!

गांव वालों ने शहीद लांस नायक कन्हैयालाल जाट के मेमोरियल का लोकार्पण किया.

Advertisement
post-main-image
शहीद के पैतृक गांव गुणावाद में लोकार्पण कार्यक्रम रखा गया (फोटो- ट्विटर)

मध्य प्रेदश के रतलाम (Ratlam) जिले में रक्षाबंधन के मौके पर एक गांव के सभी युवाओं ने शहीद की पत्नी का खास ढंग से स्वागत (Welcome) किया. युवाओं ने उनके चलने के लिए रास्ते पर अपनी हथेलियां बिछा दीं. ये वाकया शहीद लांस नायक कन्हैयालाल जाट के मेमोरियल के इनॉगरेशन के दौरान का है. पत्नी सपना जाट हाथ में उनकी फोटो लिए मौके पर पहुंचीं. तभी कन्हैयालाल के बलिदान और उनकी पत्नी के त्याग के सम्मान में जमीन पर हथेलियां बिछती चली गईं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

कन्हैयालाल ने 21 मई 2021 में सिक्किम में अपनी जान गंवा दी थी. पिछले महीने 31 जुलाई को शहीद समरसता मिशन के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक मोहन नारायण ने कन्हैयालाल के परिवार से वादा किया था कि रक्षाबंधन तक वो राष्ट्र शक्ति स्थल के तौर पर मेमोरियल बनाकर कन्हैयालाल को समर्पित करेंगे. बता दें कि 31 जुलाई के दिन को, महान क्रांतिकारी अमर शहीद सरदार उधम सिंह जी के बलिदान दिवस के तौर पर मनाया जाता है. 

स्मारक निर्माण के लिए वन चेक वन साइन फॉर शहीद अभियान चलाकर सपना जाट के बैंक में ही डिजिटल माध्यम से पैसे इक्ट्ठे किए गए. शहीद समरसता मिशन के तहत एक महीने के अंदर ही कन्हैयालाल जाट का मेमोरियल तैयार किया गया.

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 30 अगस्त को कन्हैयालाल के पैतृक गांव गुणावाद में लोकार्पण कार्यक्रम रखा गया. पूरे गांव में कन्हैयालाल की फोटो के साथ, वीरांगना और वीर माता-पिता का सम्मान करते हुए भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई. मौके पर मौजूद गांव के सभी लोग भावुक हो गए. 

Advertisement

इसी दौरान युवाओं ने कन्हैयालाल की पत्नी के लिए हथेलियां बिछाकर सम्मान जताया. 

ये भी पढ़ें- जब कारगिल में पाक घुसपैठियों का सामना गोरखा राइफ़ल्स से हुआ!

कन्हैयालाल की पत्नी सपना जाट ने कहा कि शहीद समरसता मिशन के भाईयों ने उन्हें राष्ट्र शक्ति स्थल के रूप में उनका जीवन और उनका पति लौटा दिया है. उन्होंने शहीद समरसता मिशन के संस्थापक और गांव के सभी लोगों का धन्यवाद किया. 

वीडियो: किताबी बातें: मेजर थापा की कहानी, जिन्हें सबने शहीद माना, वो चीन की क़ैद से किस जादू से लौटे?

Advertisement