The Lallantop

एक कोरियाई सिटकॉम जिसमें भारत के मजे लिए गए हैं, फिर भी आप बार-बार देखेंगे!

ये आपको याद रहने वाला है.

Advertisement
post-main-image
हाई किक 3 का संबंधित सीन.
ख़ुद के बारे में आप कुछ भी सोचें लेकिन एक दुनिया भी है जो अपनी ही नजर से आपको देखती है, आपकी आलोचना करती है और आप पर जोक बनाती है. आपने रॉबिन विलियम्स के स्टैंड अप एक्ट में बॉम्बे वाले किसी बुआ की मिमिक्री देखी होगी. या अमेरिका के टीवी शोज़ में स्टीरियोटिपिकल इंडियन पात्र देखे होंगे. इसी तरह एशिया के अपने दोस्तों की भी भारत को लेकर छवियां हैं. जैसे कि ये वीडियो देखें. पूरा यकीन है कि इसे आप बार-बार प्ले करके देखेंगे. वैसे तो आपकी भावनाएं आहत होने जैसा इसमें कुछ नहीं लेकिन फिर भी इंसानी ज्ञान का कोई भरोसा नहीं. ऑफेंड हो भी जाएं तो निरर्थक रहेगा. जो ऐसे नहीं सोचते वे हंसेंगे, गुदगुदाएंगे और इस सीन के प्यार में पड़ जाएंगे. [facebook_embedded_post href=" https://www.facebook.com/tejaswini.bukke/videos/690880961067153"]   ये दरअसल साउथ कोरिया का एक सिटकॉम है. नाम है 'हाई किक 3'. इसे 2011-12 के दौरान वहां प्रसारित किया गया. इसकी 120 से ज्यादा कड़ियां आ चुकी हैं. 70वीं कड़ी में हमें ये सीन दिखता है. इसमें सू-जंग और जी-वोन के कैरेक्टर हैं जो सिर्फ अंग्रेजी और सिर्फ हिंदी बोलने का अभिनय कर रही होती हैं. ये रूप उन्होंने एक शूट के सिलसिले में धारण किया होता है. सू-जंग का कैरेक्टर इंडियन अवतार में नजर आता है. साड़ी पहने हुए. इंडियन लड़कियों की पैरोडी करते हुए. उसकी एक ही लाइन होती है, "मेरे से शादी करोगे, मैं खूबसूरत हूं". बाद में वो फनी इंडियन डांस स्टेप भी करती है. ये इंडियन था भी कि नहीं लेकिन गुदगुदाने में कामयाब रहता है. इसका विस्तृत दृश्य यहां देख सकते हैं: https://www.youtube.com/watch?v=CB0Ewm6XYlc तमाम कड़ियां देखने के लिए यहां जा सकते हैं.

Advertisement
Advertisement