सहवाग का ये ट्वीट अभी तक 14 सौ के करीब लोग रीट्वीट कर चुके हैं. और 52 सौ के करीब लोग लाइक कर चुके हैं. ये एक फैक्ट है कि सहवाग के ट्वीट का लोग अब मजे लेने के लिए इंतजार करते हैं. और ऐसा मौका लगभग रोज ही सहवाग उनको देते रहते हैं.
मिर्जया की तारीफ करने को नेहरा को बनाया था निशाना
ये भी कहा जाए कि भारत के सबसे जबर्दस्त ट्विटराटियों में सहवाग टॉप पर चल रहे हैं तो गलत नहीं होगा. कल ही उन्होंने मिर्जया फिल्म के लिए राकेश ओमप्रकाश मेहरा को अपने ट्वीट में मेंशन करते हुए लिखा था,शुक्रिया राकेश ओमप्रकाश मेहरा हमें मिर्जया जैसी धांसू लवस्टोरी दिखाने के लिए. बॉलिंग में नेहरा जी का और लव स्टोरीज में मेहरा जी का जवाब नहीं है.
इससे पहले सचिन से लिया था हल्का-फुल्का पंगा
इससे दो दिन पहले सचिन से भी हल्का-फुल्का पंगा सहवाग ने लिया था. बवाल शुरू हुआ था इस ट्वीट के साथ - जब इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ कोलकाता टेस्ट में जीत दर्ज की और टेस्ट रैंकिंग में अपनी पहली पोजीशन पक्की की तो सचिन ने ट्वीट किया था टीम इंडिया की शानदार जीत, टेस्ट क्रिकेट में नंबर वन बनने पर टीम इंडिया को बधाई.
इस ट्वीट की मौज लेते हुए सहवाग ने ट्वीट किया ओह गॉड जी, कभी-कभी कमेंटेटर्स को भी एनकरेज कर दिया करो, थोड़ा मोटिवेशन मिल जाएगा.
सचिन भी कहां कम हैं, सचिन ने जवाब दिया, जियो मेरे लाला... तथास्तु.
सहवाग चूंकि आजकल फुल टू मौज वाले मूड में चल रहे हैं. इसलिए इस बार उन्होंने लिखा, आशीर्वाद में भी गॉड जी अपनी आईपीएल टीम के मालिक के ब्रांड का जिक्र करना नहीं भूलते. सही में दुनिया हिला देते हैं आप गॉड जी.
तेंदुलकर ने वीरू के इस ट्वीट का जवाब दिया. और वीरू की बोलती बंद कर दी. जवाब ये था, वो तो अपनी अपनी सोच की बात है. तुम्हारी सोच की अलग, मेरी स्पेलिंग की अलग.
और इसके बाद ये सारी बात बंद हो गई. ये भी पढ़ें -













