The Lallantop

योगी आदित्यनाथ ने बताया, कंगना रनौत की फ़िल्म देखना क्यों पसंद करते हैं

मूवी देखने और गाने सुनने के सवाल पर योगी ने क्या बताया?

Advertisement
post-main-image
योगी ने फिल्म थलाइवी में कंगना की एक्टिंग की तारीफ की.
देश के 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले दी लल्लनटॉप का ‘जमघट’ लग चुका है. इसमें हम चर्चित नेताओं का इंटरव्यू कर उनसे आपसे जुड़े मुद्दों पर सवाल पूछते हैं. और बात करते हैं चुनावी सियासी सरगर्मी की. जमघट की पहले कड़ी में लल्लनटॉप के संपादक सौरभ द्विवेदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath Lallantop Interview) का इंटरव्यू किया. इसमें रोजगार, विकास से लेकर धर्म और जाति के आधार पर बनने वाले चुनावी समीकरणों को लेकर कई सवाल पूछे गए. इसी बीच एक सवाल उठा कि योगी आदित्यनाथ के निजी जीवन के बारे में कोई खास जानकारी नहीं मिलती है, जैसे क्या वे फिल्म देखते हैं या गाने सुनते हैं. इसका योगी ने क्या जवाब दिया आइये जानते हैं.

सौरभ द्विवेदी का सवाल- 

Advertisement

बाकी नेताओं के बारे में बड़ी पर्सनल इंफॉर्मेशन मिलती है. लेकिन योगी आदित्यनाथ के बारे में ज्यादा पता नहीं लगता है. आप गाने सुनते हैं या फिल्म देखते हैं? पहले हमने आपकी हॉलीवुड एक्टर विन डीजल से तुलना को लेकर आपसे सवाल पूछा था जो काफी वायरल हुआ?

इस पर योगी ने कहा कि वो भजन सुनते हैं. आगे पूछा गया, 

Advertisement

आपसे जब कोई फिल्म अभिनेत्री मिलने आती हैं तो आपके अधिकारी क्या ब्रीफ करते हैं, जैसे कंगना रनौत मिलने आईं और भी अभिनेत्री आती हैं?

योगी का जवाब- 

नहीं, जो आता है मैं उन्हीं से पूछता हूं कि आप कौन सी फिल्म बना रहे हैं यूपी में. अभी कंगना ने अयोध्या पर एक फिल्म बनाई, उन्होंने तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता पर भी एक अच्छी फिल्म (थलाइवी) बनाई है. हालांकि मैं अभी इसे देख नहीं पाया हूं, लेकिन मेरी इच्छा बहुत है. चुनाव बाद समय मिलते ही फिल्म देखूंगा. कंगना ने फिल्म में बहुत अच्छी एक्टिंग की है. मैंने उसके कुछ शॉट्स देखे थे. कंगना बहुत बहादुर महिला हैं. वो मजबूती के साथ अपनी बात को कहने की हिम्मत रखती हैं.

Advertisement

इंटरव्यू में ने कंगना की तमाम कन्ट्रोवर्सी पर सवाल पूछा तो योगी ने कहा कि देश में एक तबका है जो हर अच्छी बात को कन्ट्रोवर्सी में लाने की कोशिश जरूर करता है.  

Advertisement