The Lallantop

नेपाल में जिस एयरलाइंस का प्लेन क्रैश हुआ, उसका ट्रैक रिकॉर्ड डराने वाला है

एक नजर यती एयरलाइंस की फ्लाइट से जुड़ी बीती घटनाओं और दुर्घटनाओं पर.

Advertisement
post-main-image
यती एयरलाइंस का एक विमान (फोटो: wikipedia)

नेपाल के पोखरा में रविवार, 15 जनवरी को यती एयरलाइंस का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस विमान में 68 यात्री और 4 क्रू मेंबर्स सहित 72 लोग सवार थे. इस हादसे में 69 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है. हालांकि, इस हादसे में किसी के भी बचने की संभावना काफी कम है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

लेकिन इस बीच यती एयरलाइंस को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. दरअसल, यती एयरलाइंस के विमान से जुड़ी ये कोई पहली दुर्घटना नहीं है. एयरो इनसाइड के मुताबिक इससे पहले भी इस एयरलाइंस से जुड़े हादसों की रिपोर्ट आती रही हैं. एक नजर यती एयरलाइंस की फ्लाइट से जुड़ी बीती घटनाओं और दुर्घटनाओं पर डालते हैं.

# 29 मई, 2022 को तारा एयर का एक विमान नेपाल के लेते (Lete) इलाके के पास क्रैश हो गया था. हादसे में सभी 22 यात्रियों की मौत हो गई थी. बता दें कि तारा एयर की पेरेंट कंपनी यती एयरलाइंस ही है.

Advertisement

# 29 जुलाई, 2022 को पोखरा में यती एयरलाइंस की फ्लाइट YT-672  इंजन फेल हो गया था. विमान ने पोखरा से काठमांडू की ओर उड़ान भरी थी. विमान में उस वक्त 45 लोग सवार थे. जानकारी के मुताबिक विमान का बायां इंजन फेल हुआ था, इसलिए उड़ान के 6 मिनट बाद विमान की वापस पोखरा में सेफ लैंडिंग कराई गई थी.

# 12 जुलाई, 2019 को यती एयरलाइंस की नेपालगंज से काठमांडू वाली फ्लाइट YT-422 रनवे पर ठीक से लैंड नहीं कर पाई थी. विमान रनवे से फिसल गया था. विमान में 66 पैसेंजर्स और 3 क्रू मेंबर्स थे. गनीमत ये थी कि इस दौरान कोई घायल नहीं हुआ और विमान को हल्की क्षति हुई थी.

# 1 सितंबर 2018 को नेपालगंज से काठमांडू लैंड करने वाली यती एयरलाइंस की फ्लाइट YT-1424 रनवे पर ठीक से लैंड नहीं कर पाई थी. इस घटना में 5 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए थे.

Advertisement

# 24 सितंबर, 2016 को काठमांडू से भैरहवा के लिए उड़ान भरने वाली यती एयरलाइंस की फ्लाइट YT-893 रनवे पर अनियंत्रित हो गई थी. इसमें 29 पैसेंजर और 3 क्रू मेंबर्स थे. इस हादसे में विमान को काफी नुकसान हुआ था. गनीमत ये थी कि विमान में सवार लोगों में से कोई घायल नहीं हुआ था.

# 21 जून, 2015 को धनगढ़ी से काठमांडू उड़ान भरने वाली यती एयरलाइंस की फ्लाइट YT-426 का बायां इंजन बंद करना पड़ा था. उड़ान के 5 मिनट बाद वापस धनगढ़ी पर सेफ लैंडिंग कराई गई थी. विमान में 9 यात्री और 3 क्रू मेंबर्स थे.

# 8 अक्टूबर, 2008 को नेपाल के लुक्ला एयरपोर्ट पर यती एयरलाइंस का DHC6 विमान क्रैश हो गया था. काठमांडू से लुक्ला की इस फ्लाइट 0Y-103 में 16 यात्री और 3 क्रू मेंबर्स थे. इस हादसे में सभी पैसेंजर्स और क्रू की मौत हो गई थी. सिर्फ फ्लाइट कैप्टन बच पाए थे.

यती एयरलाइंस नेपाल की दूसरी सबसे बड़ी एयरलाइंस है. इसे चेरिंग शेरपा ने 1998 में खड़ा किया था. अगस्त 1998 में इस एयरलाइंस ने उड़ान भरनी शुरू की. तब से यती नेपाल में एविएशन में बड़ी प्लेयर है. इस कंपनी ने एक और एयरलाइंस की शुरुआत की. यती ही तारा एयर की पैरेंट कंपनी है. 2008 में एक समय ऐसा भी था जब दोनों कंपनियों ने नेपाल एविएशन मार्केट में 60 प्रतिशत हिस्सेदारी अपने नाम कर ली थी.

वीडियो: Nepal Plane Crash: नेपाल में 68 यात्रियों को ले जा रहा प्लेन क्रैश, अबतक क्या-क्या पता लगा?

Advertisement