ज्यादा नहीं बस अपनी न्यूज साइट्स, जैसे याहू फ़ूड, याहू हेल्थ, याहू पैरेंटिंग, याहू म्यूजिक, याहू मेकर्स, याहू ट्रैवेल, याहू ऑटो और याहू रियल स्टेट.प्लान ये है कि याहू अब अपना ज्यादा ध्यान ख़बरों, खेल, पैसा-धेला और लाइफस्टाइल पर लगाएगी. उसने अपने 15% लोगों को भी टाटा गुड बाय कहने का मन बना लिया है. लगभग 1700 लोगों की छंटनी होने वाली है कम्पनी से. बात ये भी चल रही थी कि याहू टेक भी बंद हो जाएगी. लेकिन बाद में कहा गया नहीं भाई. इसको वैसे बंद तो न करेंगे बस याहू न्यूज़ साइट से चस्पा कर देंगे. अच्छा जाते-जाते एक बात- याहू टेक के एडिटर-इन-चीफ डैन टायनन कंपनी छोड़ रहे हैं. शायद अपनी साइट का परफॉर्मेंस उनने गूगल एनालिटिक्स पर देख लिया था ;)
Yahoo बंद कर रही है अपनी कई साइट्स
2014 से साइट के डेली यूजर गुडुप्पा मार बैठे हैं. कम ही हुए जा रहे हैं, छंटनी भी हो रही है.
Advertisement

प्रॉब्लम ही यही है ;)
याहू की हालत हो रखी है डांवाडोल. मने हम वैसे नहीं कह रहे हैं न जज कर रहे हैं पर आप बताइए. आप इंफो गूगल करते हैं. याहू थोड़े न करते हैं. हम तो याहू भी गूगल से खोजते हैं. 2014 से साइट के डेली यूजर गुडुप्पा मार बैठे हैं. कम ही हुए जा रहे हैं. तो याहू की डांवाडोल नैय्या को पार लगाने के लिए उसकी ग्लोबल एडिटर-इन-चीफ मार्था नेल्सन कुछ साइट्स बंद कर रही हैं.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement





















