The Lallantop

जूलरी के बदले टमाटर और इलाज के नाम पर दर्द देने वाली नर्स धरी गई

चेन्नई की बात है. ये औरत पहले भी कई दफा ऐसे कांड कर चुकी है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
एक चालबाज औरत ने इलाज के नाम पर एक बूढ़ी औरत की जूलरी लूटने की कोशिश की. लेकिन फंस गई. चेन्नई का किस्सा है. लक्ष्मी निमाइलीचेरी में रहती है. गूगल पर देख लेना. जगह का नाम है. फर्जी की नर्स है. लोगों के दुख-दर्द दूर करने के नाम पर उनके पैसे और गहने उड़ाती है. इस चालबाज के झांसे में 50 साल की इंद्राणी फंस गई. वो पोन्नालूर पेटाई इलाके की रहने वाली है. पैरों में दर्द की शिकायत रहती है. शनिवार को इंद्राणी अपने घर में अकेली थी. लक्ष्मी जा टपकी उसके घर. पहले तो लल्लो-चप्पो कर इंद्राणी का भरोसा जीता. और उससे बोली कि उसके पास एक दवाई है. जो कि बहुते चमत्कारी है. वो उसे सिंगापुर से लाई है. ये इतनी असरदार है कि दर्द एक मिनट में छू हो जाएगा. दर्द की मारी इंद्राणी ने इतना सुनते ही मुसीबत को घर के अंदर इन्वाइट कर लिया. लक्ष्मी ने इंद्राणी को अपनी सारी जूलरी उतार कर खाट पर लेटने को कहा. इंद्राणी ने सारे गहने उतार आंचल के एक कोने में उसकी गठरी बना ली. लक्ष्मी ने इंद्राणी के शरीर में दवाई लगा दी और थोड़ी देर के लिए आंखें बंद करने को कहा. ताकि उसे आराम मिले. इधर इंद्राणी ने आंखें बंद की, लक्ष्मी ने अपना असली काम शुरू किया. उसने इंद्राणी की जूलरी ले ली और उसकी जगह टमाटर बांध दिया. उसके बाद वो चुपचाप अंदर के कमरे में गई. अल्मारी का लॉक तोड़ा और 19 हजार रुपये टपा ली. कांड करने के बाद जैसे ही लक्ष्मी भागने वाली थी कि इंद्राणी जाग गई. और घर में लगा अलार्म बजा दिया. अलार्म की आवाज सुनकर पड़ोसी वहां आ धमके और लक्ष्मी को धर लिया. उसके बाद सौंप दिया उसे पुलिस को. पुलिस के मुताबिक इससे पहले भी लक्ष्मी ऐसे कई कांड कर चुकी है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement