The Lallantop

अस्पताल में झगड़ रहे दंपती को डॉक्टर ने समझाया, महिला ने कॉलर पकड़ कर पीटा, वीडियो वायरल

10 सितंबर की दोपहर करीब 12.30 बजे महिला चिकमंगलूर जिला अस्पताल आई थी. बताया गया कि उसका पति के साथ घरेलू विवाद चल रहा है. महिला के आने के कुछ समय बाद उसका पति भी अस्पताल पहुंचा. कुछ ही देर बाद दोनों में बहस शुरू हो गई.

Advertisement
post-main-image
पुलिस के मुताबिक वायरल वीडियो 10 सितंबर का है. (फ़ोटो/वायरल वीडियो से स्क्रीनशॉट)

किसी के लफड़े में सही नीयत से घुसना सामाजिक जिम्मेदारी है या नादानी ये केस टू केस डिपेंड करता है. हम जिन अंजान लोगों के झगड़ों में दखल देने जा रहे हैं, उनके बारे में हमें कुछ पता नहीं होता. इसलिए बैकफायर का खतरा तो रहता है. कर्नाटक के चिकमंगलूर में एक डॉक्टर को एक दंपती के झगड़े में हस्तक्षेप करना भारी पड़ गया. आरोप है कि दंपती में शामिल महिला ने डॉक्टर को कॉलर पकड़ कर मारा. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े सगाय राज और अनघा की रिपोर्ट के मुताबिक 10 सितंबर की दोपहर करीब 12.30 बजे महिला चिकमंगलूर जिला अस्पताल आई थी. बताया गया कि उसका पति के साथ घरेलू विवाद चल रहा है. महिला के आने के कुछ समय बाद उसका पति भी अस्पताल पहुंचा. वहां दोनों एक-दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराने की बात कर रहे थे. महिला मेडिकल सर्टिफिकेट की मांग कर रही थी. कुछ ही देर बाद दोनों में बहस शुरू हो गई.

रिपोर्ट के मुताबिक दोनों का झगड़ा बढ़ता देख डॉक्टर वेंकटेश ने बीच-बचाव किया. हालात बेकाबू होने से रोकने की कोशिश की. लेकिन महिला भड़क गई. उसने डॉक्टर पर हमला कर दिया. वीडियो में महिला डॉक्टर पर चीज़ें फेंकती और उसका कॉलर पकड़ कर खींचती हुई दिख रही है.

Advertisement

वीडियो को बीजेपी नेता सीटी रवि ने भी शेयर किया है. X पर पोस्ट में भाजपा नेता ने कहा,

"चिक्कमगलुरु जिला अस्पताल में ऑन-ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर डॉ. वेंकटेश पर हमले की घटना हुई है. माननीय गृह मंत्री ऐसा अपराध करने वालों को तुरंत गिरफ्तार करें. मेडिकल स्टाफ की सुरक्षा के लिए कदम उठाएं. DGP कर्नाटक आलोक मोहन, कृपया सुनिश्चित करें कि आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए. और ऐसा माहौल बनाया जाए जहां मेडिकल स्टाफ कानून और व्यवस्था में विश्वास के साथ काम कर सके."

पुलिस ने कहा है कि महिला को हिरासत में ले लिया गया है. आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए FIR दर्ज की जा रही है. वहीं जवाब में चिकमंगलूर जिला अस्पताल ने कहा कि महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा. अस्पताल ने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए डॉक्टरों और कर्मचारियों की सुरक्षा कड़ी करने की बात भी कही.

Advertisement

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: CJI किस बात पर भड़के? कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस में अब क्या सामने आया?

Advertisement