The Lallantop

पत्नी की हत्या कर शव के टुकड़े किए, एक-एक कर जलाया, आरोपी पति अरेस्ट!

शव के जले हुए टुकड़े अलग-अलग जगहों पर मिले हैं.

Advertisement
post-main-image
पत्नी की हत्या कर टुकड़े किए फिर जलाया, आरोपी पति अरेस्ट (सांकेतिक फोटो- आजतक)

कुछ दिन पहले हरियाणा के गुरुग्राम से एक महिला के शव के अधजले टुकड़े मिले थे. मामले में अब पुलिस ने एक शख्स को अरेस्ट किया (Woman Murder Gurugram Manesar). आरोपी महिला का पति ही है. हत्या और सबूत मिटाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है. खबर है कि महिला के शव के टुकड़े क्षत विक्षत हालत में अलग-अलग जगहों से मिले थे. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने शव की पहचान मिटाने की पूरी कोशिश की.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामले में 34 साल के आरोपी जितेंद्र को मानेसर से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि वो गांधी नगर का रहने वाला है और मानेसर इलाके में किराए पर रहता था.

रिपोर्ट्स के अनुसार, 21 अप्रैल को मानेसर में पंचगांव चौक के पास कुकडोला गांव के एक घर से 30 साल की महिला का अधजला शव बरामद हुआ था. शव का सिर गायब था और हाथ कटे हुए थे. दो कमरे वाला ये घर उमेद सिंह नाम के शख्स के ठेके पर लिए गए खेत में बना हुआ है.

Advertisement
घर से धुआं निकलते देखा…

पुलिस के मुताबिक, उमेद सिंह ने पंचगांव चौक से कसान गांव तक जाने वाली सड़क के किनारे आठ एकड़ जमीन लीज पर ली थी. उमेद सिंह ने शिकायत में बताया,

मेरे पड़ोसी ने फोन पर मुझे बताया कि उसने मेरे खेत के एक कमरे से कुछ धुआं निकलते देखा है. जब मैं खेत में गया तो कमरे में आधा जला हुआ धड़ मिला. मैंने तुरंत पुलिस को सूचित किया.

रिपोर्ट के अनुसार, 21 अप्रैल की शाम को ही उमेद सिंह की शिकायत के आधार पर मानेसर पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 302 (हत्या) और 201 (सबूत छिपाना) के तहत FIR दर्ज की गई. पुलिस का मानना है कि महिला की हत्या किसी और जगह पर की गई है.

Advertisement

फिर 23 अप्रैल को महिला के कटे हुए दोनों हाथ और 26 अप्रैल की शाम को उसका सिर खेड़कीदौला थाना इलाका क्षेत्र से मिला. गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त कला रामचंद्रन ने कहा,

महिला के आरोपी पति जितेंद्र से पूछताछ की जा रही है. आगे और जानकारी साझा की जाएगी.

पुलिस के एक सूत्र ने बताया कि आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या करने की बात कबूल कर ली है. अब पुलिस आसपास के CCTV फुटेज की जांच कर सबूत जुटा रही है. 

वीडियो: अवध ओझा ने श्रद्धा मर्डर केस पर क्या कॉमेंट कर दिया?

Advertisement