लोग अपने पेट जानवरों से काफी प्यार करते हैं. इससे जुड़े कई सारे वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल (Social Media Viral Videos) होते रहते हैं. हाल ही में एक लड़के का वीडियो काफी वायरल हुआ था जिसमें उसने अपनी बाइक पर 2 बिल्लियां बैठाई हुई थीं. ये वीडियो काफी देखा गया था. अगर आपने नहीं देखा हो तो यहां क्लिक कर देख सकते हैं. वैसे भी सड़क पर चलते कई गाड़ियां मिल जाती हैं जिनमें लोग अपने पेट डॉग, कैट या किसी और जानवर को बैठाकर ले जाते हैं. सोचिए कि आपको एक कार दिखे जिसमें शख्स एक घोड़े को बैठाकर (Horse waits for ice cream inside car in a viral video) ले जाए तो कैसा हो? जाहिर है कि आप भी चौंक जाएंगे लेकिन ये सच में हुआ है.
अपने घोड़े को कार में बैठाकर मार्केट ले गई महिला, जिसने देखा, उसका सिर चकराया!
गाड़ी में घोड़ा देख हर कोई चौंका.


एक महिला अपने घोड़े को कार में बैठाकर मार्केट ले आई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना ऑस्ट्रेलिया की है. यहां न्यू साउथ वेल्स के टुगेराह इलाके में ये घटना घटी. एक महिला कार चला रही है और पीछे वाली सीट पर एक छोटा घोड़ा बैठा है. महिला मैकडी के ड्राइवथ्रू आउटलेट पर कुछ फास्टफूड लेने के लिए रुकी थी. इस दौरान घोड़ा विंडो में से बाहर देख रहा होता है. घोड़े का नाम रॉको है. इस घटना का वीडियो काफी देखा जा रहा है. पहले आप भी ये वायरल वीडियो देखिए...
वीडियो डॉना बेवन नाम की एक महिला ने रिकॉर्ड किया है. उसने कार चलाने वाली महिला से पूछा कि क्या कार में एक घोड़ा है? इस पर महिला कहती है कि वो अपनी आइसक्रीम के लिए एक्साइटेड है.' घटना का वीडियो काफी देखा जा रहा है. लोग इसे लेकर अलग-अलग कॉमेंट कर रहे हैं. कोई कह रहा है कि कुत्तों के बाद अब कार में घोड़े भी बैठने लग गए.' किसी ने कहा कि जितनी शांति से घोड़ा बैठा है. उस हिसाब से तो उसे दो आइसक्रीम मिलनी चाहिए.' एक ने लिखा कि क्या हो जब उसे पता चले कि आइसक्रीम मशीन काम नहीं कर रही है.' लोगों ने तो इस वीडियो पर मजेदार कॉमेंट किए हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल मजेदार खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.
सोशल लिस्ट: RRR ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीता लेकिन जूनियर NTR के एक्सेंट को ट्रोल क्यों किया गया?





















