The Lallantop

आप विधायक मोहिंदर गोयल पर रेप का आरोप, एफआईआर दर्ज

दो साल से महिला को परेशान कर रहा था विधायक...

Advertisement
post-main-image
विधायक मोहिंदर गोयल
रिठाला से आम आदमी पार्टी के विधायक मोहिंदर गोयल पर एक महिला ने रेप के इल्जाम लगाए हैं. महिला के मुताबिक विधायक ने कोई दो साल पहले उसके साथ रेप किया था. उसकी मुश्किल ये है कि अब विधायक के भाई भी संबंध बनाने का दबाव डाल रहे हैं. महिला की शिकायत पर प्रशांत विहार थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. विधायक पर आईपीसी की धारा 376, 506 और 509 के तहत रिपोर्ट लिखी गई है. मामले की जांच क्राइम अगेंस्ट वीमेन सेल को सौंपी गई है. फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.


बालाकोट स्ट्राइक का एयरफोर्स ने दिया सॉलिड प्रूफ, सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या मामले में लिया फैसला| दी लल्लनटॉप शो| Episode 168



 
ANI ने बताया कि पुलिस की महिला विंग ने इन्वेस्टिगेटिंग शुरू कर दी है.
ANI ने बताया कि पुलिस की महिला विंग ने इन्वेस्टिगेटिंग शुरू कर दी है.

पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि वह रोहिणी में रहती है और उसके पति की मौत 10 साल पहले हो गई थी. दो साल पहले वह पेंशन रिलेटेड काम से विधायक के घर गई थी. उस वक्त विधायक घर पर अकेले थे. इसी दौरान उन्होंने जबरन फिजिकल संबंध बनाए. और उसे धमकी दी कि इस बारे मेंं किसी को कुछ न बताए. दैनिक भास्कर के मुताबिक विधायक पर आरोप लगाने वाली महिला उनको काफी दिनों से जानती थी. महिला का आरोप है कि विधायक ने बंदूक दिखाकर डराया और आपत्तिजनक वीडियो को वायरल कर देने की धमकी दी थी. विधायक के भाई ने भी 5 फरवरी को भद्दे और अश्लील मैसेज भेजे थे और फिजिकल संबंध को लेकर प्रेशर बना रहा था.
महिला ने आरोप लगाया कि इन हालात की वजह से वह मानसिक रूप से बेहद परेशान है. उसे मजबूरी में पुलिस के पास आना पड़ा. ऐसे विधायक और उसके भाई के खिलाफ फौरन कार्रवाई की जानी चाहिए.
मोहिंदर गोयल कौन है?
2015 विधानसभा चुनाव में मोहिंदर ने भाजपा के कुलवंत राना को 29251 वोटों से हराकर विधानसभा पहुंचे थे. 2018 में प्रजा फाउंडेशन के एक रिपोर्ट मुताबिक दिल्ली के सभी 70 विधयाकों में मोहिंदर गोयल बेहतर काम करने में पहले नंबर पर रहे थे.


वीडियो- संतकबीर नगर: पिटने वाले विधायक ने सांसद से झगड़े का कारण बताया है

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement