मतलब क्या है इसका? 'Partially dangerous' मने 'आंशिक तौर पर खतरनाक'. तरीके से कहने का मतलब है कि google.com पर कुछ पेज, साइट्स खोलने पर आपको गलत जानकारी मिल सकती है. हो सकता है नुकसान उठाना पड़े. पर्सनल डेटा और जानकारी का. अब पता नहीं आपको मालूम है कि नहीं. पर इंटरनेट की दुनिया में भी ढेरों चोर घात लगाए हुए हैं. सिर्फ एक गलती और आपका पासवर्ड, डाटा, बैंक डिटेल्स जैसी जानकारी अगले के हत्थे. क्या कहता है गूगल? फिलहाल गूगल ने इस बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा है. मतलब उनके हिसाब से अभी इतना बड़ा खतरा नहीं है. हां इतना जरुर कहा है कि किसी ने गूगल सर्विसेज का इस्तेमाल करके कोई मालवेयर या वायरस लिंक डालने की कोशिश की है. पर इसका मतलब ये नहीं है कि आपका गूगल पर जाना खतरनाक है. ऐसा कई बार यूजर्स की गलती से भी होता है. जब कोई किसी सेफ वेबसाईट के पेज पर भी ख़राब कटेंट डाल देता है. इसलिए फिकर नॉट कीप गूगलिंग. स्टोरी दी लल्लनटॉप के साथ इंटर्नशिप कर रहे आशीष ने एडिट की है.















.webp?width=275)


.webp?width=120)

.webp?width=120)



