The Lallantop

बेंजामिन नेतन्याहू ने मौत की अफवाहों के बीच जारी किया Video, बोले- 'मैं अभी जिंदा हूं'

कुछ दिनों से इंटरनेट पर बेंजामिन नेतन्याहू का कॉफ़ी पीते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसी वीडियो को AI बताकर उनकी मौत की खबर फैलाई गई. बताया गया कि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग में उनकी मौत हो गई है.

Advertisement
post-main-image
बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी राजदूत माइक हकाबी के साथ जारी किया वीडियो.

क्या इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ईरान के हमले में मारे गए हैं? ये सवाल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. नेतन्याहू के एक वीडियो को AI वाला वीडियो बताकर उनकी मौत की खबर को हवा दी गई. इसी हवा का रुख मोड़ने के लिए बेंजामिन नेतन्याहू अब खुद सामने आ गए. साफ़-साफ़ लफ़्ज़ों में कहा, ‘अभी मैं ज़िंदा हूं’. नए वीडियो में उनके साथ अमेरिका के राजदूत भी नज़र आ रहे हैं. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दरअसल, कुछ दिनों से इंटरनेट पर बेंजामिन नेतन्याहू का कॉफ़ी पीते हुए एक वीडियो वायरल रहा है. इसी वीडियो पर AI टैग लगाकर उनकी मौत की खबर फैलाई गई. बताया गया कि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बाच जंग में उनकी मौत हो गई है. एक और थ्योरी पेश की गई कि नेतन्याहू की 6 उंगलियां हैं. नेतन्याहू ने सामने आकर सारी थ्योरी पर पानी फेर दिया. 

उन्होंने अपने X अकाउंट से एक वीडियो जारी किया. वीडियो में उनके साथ इज़रायल में अमेरिकी राजदूत माइक हकाबी (Mike Huckabee) भी नज़र आए. माइक ने बताया कि वो बेंजामिन नेतन्याहू का हाल पूछने आए हैं, जिसपर नेतन्याहू ने जवाब दिया, ‘हां माइक, अभी मैं ज़िंदा हूं’.

Advertisement

वीडियो में माइक कहते हैं कि प्रेसिडेंट ट्रंप ने उन्हें नेतन्याहू से मिलने भेजा है. इस पर नेतन्याहू ने उन्हें थैंक्यू कहा. नेतन्याहू ने मज़ाकिया अंदाज़ में माइक को बताया कि उनके पास एक पंच कार्ड है. इस कार्ड पर उनके टारगेट का नाम है. एक-एक करके लिस्ट के नामों को काटा जा रहा है. कहा कि आज इसमें से दो लोगों का नाम कट चुका है. 

उनकी ये टिप्पणी ईरान के सिक्योरिटी चीफ अली लारिजानी और सैन्य अधिकारी गोलमरेज़ा सुलेमानी की मौत के दावे को लेकर थी. इस दावे पर ईरान ने हामी भी भर दी है. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू जिंदा हैं या नहीं? इस वीडियो ने सब सच बता दिया

बेंजामिन नेतन्याहू का AI generated वीडियो

इससे पहले बेंजामिन नेतन्याहू का कॉफ़ी पीते हुए एक वीडियो आया था. वीडियो में वो कॉफ़ी हाथ में लेकर कह रहे थे, ‘मैं कॉफ़ी के लिए कुछ भी कर सकता हूं’ (I am dying for coffee). इस वीडियो को ग्रोक ने AI बताया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर नेतन्याहू की मौत की अटकलें तेज़ हो गईं (Grok AI video). 

ये वीडियो ऐसे समय में आया है जब पश्चिम एशिया में जंग चल रही है. एक तरफ अमेरिका और इज़रायल की मिसाइलें हैं, तो दूसरी तरफ ईरान की. ये युद्ध 28 फरवरी को शुरू हुआ था, मगर अभी तक शांति समझौते की बात किसी पक्ष ने नहीं की है. 

वीडियो: दुनियादारी: कौन हैं अली लारीजानी, जिनकी मौत का दावा इजरायल ने किया?

Advertisement