मगर इस इंटरनेट युग में कोई भी रिकॉर्ड अटूट नहीं है. अब एक और वीडियो है जिसे अब तक 2,908,859,577 लोगों ने देख लिया है और आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है. यानी गंगनम स्टाइल से करीब 75 करोड़ ज्यादा लोगों ने इसे देख लिया है. अमेरिका के मशहूर रैपर विज़ खलीफा और चार्ली पुट के पॉपुलर नंबर सी यू अगेन (See You Again) ने ये रिकॉर्ड तोड़ा है. ये गाना 2015 में आई एक्शन मूवी फ्यूरियस 7 (Furious 7) के लिए लिखा गया था और इसे हॉलीवुड एक्टर पॉल वॉकर की याद में बनाया गया था. वॉकर की मौत एक कार एक्सिडेंट में हुई थी.पहले ये वीडियो देखिए- https://www.youtube.com/watch?v=RgKAFK5djSk ये खलीफा भाई कौन हैं?
इंटरनेट की दुनिया में ज्यादातर लोगों की पहचान एक ही खलीफा से थी. मियां खलीफा को खूब तलाशा और देखा जाता है. मगर अब टाइम आ गया है विज खलीफा के बारे में जानने का. अमेरिका के मशहूर रैपर, सॉन्गराइटर और एक्टर हैं. शरीर पर एक इंच भी जगह नहीं बची है जहां अब टैटू बनवा सकें. हर वीडियो में माल भरके पीते दिखते हैं. और किसी भी वीडियो में Smoking Kills नहीं लिखा दिखता. असली नाम कैमरन जिबरिल थॉमस है. मगर अपना नाम बतौर रैपर बदलकर विज खलीफा रख लिया. खलीफा बिंदास अंदाज में रैपिंग करते हैं और करोड़ों फैन्स का हुजूम एंजॉय करता है. 29 साल के इस आर्टिस्ट के गाने दुनिया भर में चार्टबस्टर रहते हैं. हॉलीवुड के वॉर्नर ब्रदर्स तक के साथ काम कर चुके इस रैपर ने दुनिया भर में अपना नाम बना लिया है. साल 2015 में जैसे ही फ्यूरियस 7 का म्यूजिक रिलीज हुआ तभी सी यू अगेन गाना अमेरिका के Billboard Hot 100 में 12 हफ्तों तक टॉप पर रहा. रैप म्यूजिक को जीने वाले खलीफा के बारे में थोड़ा और जानने की कोशिश की तो पता चला इनका जन्म अमेरिका में हुआ. जर्मनी, यूके और जापान में रहे. अब अमेरिका के पिट्सबर्ग में सेटल हो गए हैं. तीन साल के थे जब पेरंट्स तलाक लेकर अलग हो गए. खुलेआम गांजा फूंकता है ये स्टार
ये स्टार परफॉर्मर अपने लगभग हर गाने में गांजा फूंकता दिखता है. असल जिंदगी में भी हमेशा हाई रहता है. हर इंटरव्यू के दौरान स्मोक करते दिखेंगे. इंटरव्यू में ये सवाल भी पूछा जाता है कि हमेशा गांजे के नशे में कैसे रहते हो? और जवाब मिलता है, "उम्र तो नहीं बताउंगा कि कब से वीड फूंक रहा हूं मगर ये जरूर बता सकता हूं कि मेरा अपना वीड फार्म है जिसमें भरपूर गांजा तैयार होता है. इस धंधे में हर महीने करीब 10,000 अमेरिकी डॉलर खर्च करता हूं." चूंकि अमेरिका में भांग की खेती करना गैरकानूनी नहीं है, खलीफा गांजा प्रोड्यूज करते हैं और अपनी ब्रैंड से बेचते भी हैं. अपने एक इंटरव्यू में वे बता भी चुके हैं कि उन्हें अब तब वीड के चलते 21 बार अरेस्ट किया जा चुका है. https://www.youtube.com/watch?v=8d0cm_hcQes कुछ और बातें-
- वीडियो को पहले 6 महीने में एक बिलियन लोगों यानी 100 करोड़ ने देख लिया था और पिछले सिंतबर तक 200 करोड़ लोग देख चुके थे.
- टॉप 50 यूट्यब क्लिप में 47 म्यूजिक वीडियोज हैं.
- विज खलीफा और चार्ली करीब 19 करोड़ रूपए यूट्यूब से कमा चुके हैं
- 2012 से 2016 तक लगातार 5 साल दुनिया के सबसे बड़े म्यूजिक अवॉर्ड ग्रैमी के लिए नॉमिनेट हो चुके हैं विज़.
- 2016 में ही विज का गाना सी यू अगेन गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट हुआ.
ये भी पढें- ओत्तेरी, जस्टिन बीबर का भारतीय संस्कृति से इतना तगड़ा कनेक्शन है! जस्टिन बीबर ने इंडिया में शो के लिए जो डिमांड रखी है, जान लोगे तो तड़प जाओगे























