The Lallantop

श्रीकांत त्यागी मीडिया के सामने मास्क नहीं उतार रहा था, कमिश्नर को टोकना पड़ा!

पुलिस कमिश्नर के कहने पर श्रीकांत त्यागी ने झट से मास्क उतारा और फिर तुरंत पहन लिया.

Advertisement
post-main-image
नोएडा पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में श्रीकांत त्यागी (स्क्रीनशॉट: आजतक)

नोएडा (Noida) की ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी (Grand Omaxe Society) में महिला के साथ बदसलूकी करने के आरोपी श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) को पुलिस ने पकड़ लिया है. कोर्ट की ओर से त्यागी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भी भेज दिया गया है. इस बीच श्रीकांत त्यागी के साथ गौतम बुद्ध नगर के पुलिस कमिश्रनर आलोक सिंह की मास्क हटाने को लेकर बातचीत का वीडियो वायरल हो रहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

वीडियो में पुलिस कमिश्नर कहते नजर आ रहे हैं, 

एक बार के लिए हटा दो...एक मिनट के लिए हटा दो.

Advertisement

यहां पुलिस कमिश्नर श्रीकांत त्यागी से एक मिनट के लिए मास्क हटाने को कह रहे हैं.

श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की क्लिप वायरल

मंगलवार, 9 अगस्त को श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी के बाद नोएडा पुलिस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. कॉन्फ्रेंस में थोड़ी देर के लिए त्यागी को भी मीडिया के सामने लाया गया. इस दौरान त्यागी ने काला मास्क लगाया था. जब मीडिया की तरफ से मास्क हटाने को कहा गया, तो श्रीकांत त्यागी ने हाथ के इशारे से मना कर दिया. 

वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे पुलिस कमिश्नर की ओर से कहा गया कि ये श्रीकांत की सेफ्टी प्रोटोकॉल पर निर्भर करता है कि वे मास्क हटाना चाहेंगे या नहीं चाहेंगे.

Advertisement

इसके बाद श्रीकांत त्यागी के पीछे खड़े एक व्यक्ति ने भी श्रीकांत त्यागी का मास्क हटाने की कोशिश की. श्रीकांत त्यागी ने मास्क हटाने को लेकर यहां भी प्रतिरोध दर्ज किया.

इसके बाद जब पुलिस कमिश्नर श्रीकांत की ओर मुड़ते हैं, तो वो उन्हें कहता है कि कोविड है. श्रीकांत का जवाब सुनकर पुलिस कमिश्नर माइक ऑफ करते हुए कहते हैं कि एक बार के लिए मास्क हटा दो. कमिश्नर के कहने पर त्यागी ने तेजी से मास्क हटाया और फिर तुरंत चेहरे पर वापस लगा लिया.

ये भी पढ़ें- महिला को गंदी गाली दे रहे श्रीकांत त्यागी ने पकड़े जाने पर कहा - "वो मेरी बहन की तरह है"

त्यागी और पुलिस कमिश्नर के बीच मास्क पर हुई बातचीत वायरल

यही वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. पत्रकार सौरभ शर्मा ने वीडियो क्लिप शेयर करते हुए लिखा,

श्रीकांत त्यागी को गिरफ्तार करना बहुत चुनौतीपूर्ण था: नोएडा पुलिस आयुक्त आलोक सिंह
इस बीच जो चुनौती हमने लाइव प्रेस कॉन्फ्रेंस में देखी.

राम नाम के एक यूजर ने लिखा,

कितनी फ्रेंडली पुलिसिंग है...ऐसा लग रहा कि वो (श्रीकांत त्यागी) पुलिस को उसे अरेस्ट करने की सजा देगा.

इति.

वीडियो- श्रीकांत त्यागी का बीजेपी कनेक्शन आया सामने! यूपी पुलिस ने क्यों दी थी सिक्योरिटी?

Advertisement