वॉइस कॉल्स की जो थी सो थी. व्हाट्सएप वाले वीडियो कॉलिंग की सर्विस भी ले आए हैं. वीडियो कॉल माने आप अपना नेट चला कर इधर से बटन छू दो सामने घंटी जाएगी और वो उठा ले तो उसका मुंह आपको, आपका मुंह उसको दिखने लगेगा. फिर आप लोग बात भी कर सकते हैं.अभी न इसका टेस्ट चल रहा है. फीचर जो है बीटा मोड में है. सिर्फ विंडोज फोन पर मिल रहा है. एंड्राइड वालों को तेरह दंड भी नहीं मिले हैं.
हर App के पहले एक बाप होता है, जिसे हम Beta कहते हैं.
ये फीचर जो है सबसे पहले एक स्पैनिश वेबसाईट ने भांपी. यूजर को कॉल और वीडियो कॉल का ऑप्शन दख रहा था. जैसा कि होता है व्हाट्सएप पर कुछ नया आए तो एप अपडेट करना होता था. ऐसा इस बार नहीं था. अपने से हो जा रहा था.
ये फीचर इस्तेमाल करते वक़्त आप आगे-पीछे दोनों कैमरे यूज कर सकते हैं. बहुत जल्द ही ये सर्विस आपके फोन पर भी शुरू हो जाएगी. कब होगी डेट कन्फर्म नहीं है बॉस.