The Lallantop

वॉट्सऐप की ताका झांकी पर उसके हेड की बात सुनिए

वॉट्सऐप की नई पॉलिसी पर बवाल हो रहा है.

Advertisement
post-main-image
सरकार ने वॉट्सऐप के सीईओ विल कैथकार्ट को सख्त चिट्ठी लिखी है.(फोटो- आजतक/ट्विटर)
हाल ही में वॉट्सऐप यूजर्स को एक मैसेज मिला जिसमें नई प्राइवेसी पॉलिसी को अक्सेप्ट करने को कहा गया. फिलहाल अगर आप इस नई पॉलिसी को नहीं स्वीकार करेंगे तो भी चलेगा, लेकिन 8 फरवरी तक आपको इसे स्वीकार करना ही होगा नहीं तो आपका वॉट्सऐप अकाउंट बंद हो जाएगा. इस खबर के बाद पूरे भारत में वॉट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर चर्चा हो रही है. अब WhatsApp के हेड विल कैथकार्ट (Will Cathcart) ने ट्विटर पर बयान जारी किया है. विल कैथकार्ट ने लिखा कि,"इस हफ्ते, उस प्राइवेसी पॉलिसी अपडेट के बारे में काफी चर्चा हो रही है जिसे वॉट्सऐप के लिए हम बना रहे हैं. इस पर मैं कुछ विचार शेयर करना चाहता हूं."
"मैं शेयर करना चाहता हूं कि किस तरह वॉट्सऐप दुनिया भर के दो बिलियन लोगों के लिए प्राइवेट कम्युनिकेशन देने के लिए प्रतिबद्ध है. हमारी कोर सर्विस, एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन द्वारा सुरक्षित रूप से प्रियजनों को संदेश देने या कॉल करने की क्षमता है और इसमें कोई परिवर्तन नहीं हो रहा है."
https://twitter.com/wcathcart/status/1347660769878372353 उन्होंने लिखा कि एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के साथ हम आपकी प्राइवेट चैट और कॉल नहीं देख सकते और ना ही फेसबुक ऐसा कर सकता है. हम इस तकनीक के लिए प्रतिबद्ध हैं और विश्व स्तर पर इसका बचाव करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. आप इस बारे में हमारी वेबसाइट पर भी पढ़ सकते हैं. उन्होंने आगे लिखा,
"अपनी नीति को पारदर्शी बनाने के लिए हमने इसे अपडेट किया है और अच्छे तरीके से वैकल्पिक प्यूपल टू बिजनेस फीचर्स को समझाने के लिए भी इसे अपडेट किया गया है. हमने अक्टूबर में इसके बारे में लिखा था कि इसमें लोगों को बिजनेस को मैसेज करने की सुविधा दी जाएगी और वॉट्सऐप पर कॉमर्स सुविधा दी जाएगी."
Will Cathcart ने लिखा, ये हमारे लिए महत्वपूर्ण है कि इस बात को साफ करें कि अपडेट बिजनेस कम्युनिकेशन के बारे में बताता है. और वॉट्सऐप फेसबुक के साथ अपनी डेटा शेयरिंग नीति में बदलाव नहीं कर रहा है. ये इस पर असर नहीं डालता कि दुनिया में लोग प्राइवेट बातें कैसे करेंगे अपने दोस्तों या परिवार के साथ. उन्होंने आगे लिखा,
"हर किसी को ये अहसास नहीं हो सकता कि वॉट्सऐप मैसेज बिजनेस कई देशों में बिल्कुल आम है. बल्कि करीब 175 मिलियन लोग बिजनेस अकाउंट को मैसेज करते हैं हर दिन और बहुत सारे लोग ऐसा करना चाहते हैं. बिजनेस भी यही चाहते हैं कि इन मैसेज का तुरंत और असरदार तरीकों से जवाब दिया जाए. शॉप्स और पे सरीखे फीचर्स चीजें खरीदने में लोगों की मदद करेंगे." "प्राइवेसी के मामले में हम दूसरों के साथ एक प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं और दुनिया के लिए ये बात काफी अच्छी है. लोग कैसे बात करेंगे ये उनकी अपनी च्वाइस है. ये उन्हें कॉन्फिडेंस देता है कि कोई उनकी चैट नहीं देख रहा है. इस बात से काफी लोग असहमत हैं, कुछ सरकारें भी. हमें गर्व है कि हम ऐसी सर्विस देते हैं और हम तकनीक बनाना जारी रखेंगे, साथ ही अधिकतम लोगों को प्राइवेट, सुरक्षित कम्युनिकेशन मुहैया कराना भी."
Will Cathcart ने अपने बयान में कहा कि हम एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के लिए प्रतिबद्ध हैं और हम वॉट्सऐप की प्राइवेसी में सुधार करते रहेंगे. जैसे हमने नवंबर में डिसअपीयरिंग मैसेज लॉन्च किया था. प्राइवेसी के लिए हमारा इनोवेशन जारी रहेगा. https://twitter.com/wcathcart/status/1347660775603597312 आपको बता दें कि वॉट्सऐप की नई प्राइवसी पॉलिसी से परेशान होकर लोगों ने दूसरे ऑप्शन ढूंढने शुरू कर दिए हैं. मौजूदा ऑप्शन में सिग्नल और टेलीग्राम का नाम सबसे ज्यादा लिया जा रहा है. ये दोनों प्लेट्फॉर्म एंड-टु-एंड एन्क्रिप्शन सपोर्ट करते हैं. और वॉट्सऐप की तुलना में ये यूजर का डेटा न के बराबर लेते हैं. टेलीग्राम सिर्फ यूजर का नाम, फ़ोन नंबर, फ़ोन में पड़े हुए कॉन्टैक्ट और यूजर ID को लिंक करता है और वायर आपका नाम, ई-मेल, फ़ोन नंबर और ID लिंक करता है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement