जब VIP तक के ट्विटर हैंडल हैक हो रहे हैं, whatsapp भी यूजर्स को सेफ रखने की कोशिश में जुटा है. पिछली दफा व्हाट्सएप ने
एंड-टु-एंड एनक्रिप्शन से हमारी मुलाक़ात करवाई थी.जिसके जरिये सारे मैसेज एक कोड में बदलकर सेफ हो जाते हैं. उन्हें तब तक कोई नहीं पढ़ सकता जब तक उसके पास उस कोड को असल टेक्स्ट में बदलने की कुंजी न हो. अब whatsapp एक नई चीज़ लेकर आ रहा है. ये तो नहीं कहा जा सकता कि एंड-टु-एंड एनक्रिप्शन सेफ़ नहीं है. लेकिन कुछ नए सिक्योरिटी फ़ीचर्स आ जाएं तो फिर बुराई ही क्या है? ये है 2-स्टेप वेरिफ़िकेशन. ये वैसा ही है जैसे पासपोर्ट बनवाने पर पुलिस वाले घर आकर वेरीफाई करते हैं. इस 2-स्टेप वेरिफ़िकेशन के लिए आपको ज़्यादा माथा नहीं दुखाना पड़ेगा. सहूलियत के लिए सब कुछ यहीं बताया जा रहा है:
- Whatsapp खोलिए और Options पर टैप कीजिये.
- Settings में जाइए.
- Account में जाइए.
- Two-step-verification पर टैप कीजिये.
यहां आपसे 6 अंकों का एक कोड डालने को कहा जाएगा. इस कोड को ही आप 2-स्टेप वेरिफ़िकेशन के लिए इस्तेमाल करेंगे. इस प्रोसेस में आपको आपके ई-मेल अड्रेस की भी ज़रूरत पड़ेगी.
1
2
