बड़ी दुखद सूचना है. नदिया जिले में एक वाहन की सड़क किनारे खड़े ट्रक से टक्कर हो गई. वाहन में लोग सवार थे. इस टक्कर से 18 लोगों की मौत हो गई वहीं 5 घायल हुए हैं.
अंतिम संस्कार के लिए जा रहे लोगों की गाड़ी ट्रक से भिड़ी, 18 की मौत 5 घायल
पश्चिम बंगाल के नदिया जिले का हादसा.
Advertisement

पश्चिम बंगाल जिले के नदिया जिले में हुए सड़क हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई (तस्वीर: आजतक)
पश्चिम बंगाल (West Bengal) के नदिया (Nadia) में एक सड़क हादसे (Road Accident) 18 लोगों की जान चली गई. वहीं 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. हादसा उस वक्त हुआ जब ये लोग एक शव का अंतिम संस्कार करने श्मशान घाट जा रहे थे. जिस गाड़ी में शव रखा था वह सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया.
घना कोहरा बना हादसे की वजह
आजतक के अनुपम मिश्र के मुताबिक मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा शनिवार रात पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के हांसखाली इलाके में हुआ है. यहां पर उत्तर 24 परगना के बागदा से 20 से ज्यादा लोग एक मेटाडोर में शव को लेकर नवद्वीप श्मशान घाट की ओर जा रहे थे. हांसखाली के फूलबाड़ी इलाके में सड़क किनारे एक ट्रक खड़ा था. शव ले जा रही मेटाडोर की इस ट्रक से टक्कर हो गई. हादसा इतना भीषण था कि 18 लोगों की मौत हो गई. वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनकड़ ने ट्वीट कर शोक प्रकट किया. जगदीप धनकड़ लिखा,
आजतक के मुताबिक पुलिस इस हादसे की गंभीरता से जांच कर रही है. पुलिस का अनुमान है कि घने कोहरे और मेटाडोर की तेज स्पीड की वजह से ये हादसा हुआ.
Advertisement













