The Lallantop

बंगाल उपचुनाव में ममता बनर्जी का जलवा, TMC का क्लीन स्वीप, कैसा रहा BJP का हाल?

West Bengal Bypoll Result: Bengal में हुए विधानसभा उपचुनाव की चारों सीटों पर ममता बनर्जी की TMC ने जीत दर्ज की है. बंगाल की रायगंज, बागदा, राणाघाट और मानिकतला सीट पर TMC उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है. BJP का कैसा रहा प्रदर्शन?

Advertisement
post-main-image
बंगाल उपचुनाव में टीएमसी का क्लीन स्वीप. (इंडिया टुडे)

पश्चिम बंगाल (West Bengal Bypoll result) की चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं. TMC ने इस उपचुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए चारो सीटें  जीत ली हैं. बंगाल की रायगंज, बागदा, राणाघाट और मानिकतला सीट पर TMC उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है. इन सीटों पर 10 जुलाई को वोटिंग हुई थी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

बंगाल की रायगंज सीट से TMC प्रत्याशी कृष्णा कल्याणी ने बीजेपी उम्मीदवार मानस कुमार घोष को 49 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से शिकस्त दी. बागदा सीट पर TMC कैंडिडेट मधुपर्णा ने बीजेपी के बिनय कुमार विश्वास को 30 हजार से ज्यादा वोटों से हराया. मानिकतला विधानसभा सीट से TMC के सुप्ति पांडे ने बीजेपी के कल्याण चौबे को 62 हजार से भी ज्यादा वोटों के भारी अंतर से परास्त किया. और राणाघाट सीट से मुकुट मणि अधिकारी ने बीजेपी के मनोज कुमार विश्वास को 39,048 वोटों से हरा दिया.

बंगाल में BJP VS TMC

Advertisement

पश्चिम बंगाल में चार विधानसभा सीटों - मानिकतला, रायगंज, राणाघाट दक्षिण और बगदाह - पर उपचुनाव हुए थे. इन चार सीटों में से तीन पर भाजपा विधायक, टीएमसी में शामिल हो गए थे और हाल ही में खत्म हुए लोकसभा चुनाव लड़े थे, हालांकि उन्हें चुनावों में हार मिली. ये लोकसभा सीटें - रायगंज, राणाघाट दक्षिण और बाघा - हैं. वहीं, टीएमसी विधायक साधन पांडे के निधन के बाद खाली हुई मानिकतला सीट पर भी उपचुनाव हुए. 20 फरवरी 2022 को उनका निधन हो गया था. टीएमसी ने इस सीट पर साधन पांडे की पत्नी सुप्ति पांडे को अपना उम्मीदवार बनाया था. जबकि भाजपा ने एक बार फिर से कल्याण चौबे पर दांव लगाया.

ये भी पढ़ें:-बिहार में JDU-RJD का खेल निर्दलीय ने बिगाड़ा, हिमाचल में कांग्रेस 2, BJP 1, पंजाब में AAP जीती

पश्चिम बंगाल के अलावा बिहार, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश उत्तराखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश की 9 सीटों पर 10 जुलाई को मतदान हुआ था. उपचुनाव के नतीजे आने लगे हैं. खबर लिखे जाने तक 11 सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं. इनमें से कांग्रेस ने 4, टीएमसी ने 3, भाजपा ने 2, AAP और निर्दलीय ने 1-1 सीट जीत ली है. 2 पर काउंटिंग अभी जारी है.

Advertisement

वीडियो: बंगाल में बीच सड़क मारपीट का वीडियो वायरल, CPI(M) और BJP ने ममता सरकार को सुना दिया

Advertisement