हम जवाबी कार्रवाई करने के लिए बहुत छोटे हैं. हमें इससे उबरने के और तरीके और साधन खोजने होंगे.रिश्ते में खटास कैसे बढ़ी? मुस्लिम बहुल मलयेशिया के 94 साल के PM महातिर मोहम्मद ने भारत के नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने को लेकर कड़ी आलोचना की थी. महातिर ने 20 जनवरी को भारतीय नागरिकता कानून की फिर से आलोचना करते हुए कहा कि उनका मानना है कि यह 'घोर अनुचित' था. भारत पिछले 5 साल से मलयेशिया का सबसे ज्यादा पाम ऑयल खरीदता रहा है. अब जब भारत मलयेशिया से पाम ऑयल खरीदना बंद कर रहा है, तो उसे नए खरीददार खोजने में दिक्कत हो रही है. मलयेशियाई का पाम ऑयल का कारोबार पिछले सप्ताह करीब 10 फीसदी गिर चुका है. मलयेशिया में 11 साल की ये सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट है. जाकिर नाइक का मामला भी अटका है भारत सरकार इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक को मलयेशिया से भारत लाना चाहती है, लेकिन मलयेशिया की तरफ से वैसा सहयोग नहीं मिला. भारत में नाइक पर आरोप है कि उसने भड़काऊ भाषण दिए हैं, आतंकी गतिविधि में शामिल होने के लिए युवाओं को भड़काया. जाकिर के खिलाफ भारत में मनी लॉन्ड्रिंग, हेट स्पीच और बांग्लादेश के एक रेस्टोरेंट में हुए ब्लास्ट मामले में जांच चल रही है. नाइक करीब तीन साल से मलयेशिया में रह रहा है.
वीडियो- भारत ने मलयेशिया से पाम ऑयल खरीदना क्यों बंद कर दिया है?
























