सैमसंग के गैलेक्सी नोट-7 की तारीफ को अब तक सुन ही लिए होगे. ये वही फोन है, जिसे खरीदने वालों का बीपी हमेशा बढ़ा रहता है. डर लगा रहता है कि कहीं फट न जाए. सैमसंग ने निकाला था धांसू फोन, लेकिन बैट्री में हो गया लोचा. एक बार हवाई जहाज में दग चुका है. तब से हर प्लेन में कहा जाता है इसे बंद रखने के लिए. कई जगह दग चुका है. एक की तो गाड़ी में ब्लास्ट हो गया था. लेकिन, बाकी सब तो इतिहास है. सबसे नया कारनामा अब सामने आया है. एक खूंखार आदमी ने सैमसंग गैलेक्सी नोट-7 का ग्रेनेड की तरह इस्तेमाल करते हुए बहुत सारी कारें दगा डालीं और बहुत सारे लोगों को माड्डाला. नंबरों में हिसाब चाहिए तो ये रहा. जान लो कितनी गाड़ियां दगाईं और कित्ते लोग मारे. ट्रक दगे: 1
कार दगीं: 4
पुलिस की गाड़ियां दगीं: 3
पुलिस वाले मरे: 11
सिविलियन मरे: 5
बाइक दगीं: 2 अब जब लोग सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग सकते हैं, तो ये फिर भी सैमसंग का मामला है. जनता सबूत तो मांगेगी ही. तो ये रहा वीडियो. देख लो. जित्ता हम बताए हैं, उसमें एक भी आदमी कम-ज्यादा हो तो कहना.
ये पढ़ लो: नया गैलेक्सी फोन चार्जिंग में खोंस के सो न जाना, घर वर सब बर जाएगा
वायरल वीडियो: फोन ब्लास्ट की वजह से 7 गाड़ियां दगीं, 16 आदमी मरे!
अबकी बार आतंकी गुट हमला करेंगे तो स्याले को फोन फेंककर उड़ा देंगे.
Advertisement

यही वो सैमसंग गैलेक्सी नोट-7 है जो सिंगापुर-चेन्नई फ्लाइट में भड़ाक हो गया था
Advertisement












