# शूटिंग शुरू होने के कुछ ही दिन बाद फिल्म की शूटिंग का एक वीडियो आया जिसमें दीपिका और विक्रांत मेस्सी ऑटो से उतरकर कहीं जाते दिखाई दे रहे हैं.
# तीसरे वीडियो में दीपिका अपने फिल्मी लुक में कोर्ट में घुसती दिखाई दे रही हैं
# और ये पांचवां वीडियो सबसे लेटेस्ट है, इसमें दीपिका स्कूल यूनिफॉर्म पहने कुछ खाती हुई दिखाई दे रही हैं
ये लगातार लीक होते चीज़ें बहुत खल रही है. एक बार सेट से कुछ लीक हो जाए, तो सिक्योरिटी टाइट कर दी जाती है. सेट पर रहने वाले लोगों के फोन तक जब्त कर लिए जाते हैं. लेकिन दीपिका की इस फिल्म का मामला थोड़ा अलग लग रहा है. लगातार आते इन वीडियोज़ में जो चीज़ ध्यान खींचती है, वो ये कि हर वीडियो को देखकर लगता है कि वो छुपकर बनाई गई है. जैसे कोई दीपिका का पीछा कर रहा है और मौका मिलते ही फोटो- वीडियो निकाल ले रहा है. आम लोगों के लिए ये सब कर पाना इतना आसान नहीं है. इसलिए ये कयास लगाए जा रहे हैं कि ये फिल्म की प्रोडक्शन टीम की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी है कि फिल्म के मिजाज़ के हिसाब से उसकी मार्केटिंग की जाए.
'छपाक' लक्ष्मी नाम की एक लड़की की असल कहानी से प्रेरित है. लक्ष्मी जब 16 साल की थीं, तब एक 32 साल की आदमी उन्हें स्टॉक करता था. परेशान करता था. शादी करने का दबाव बनाता था. लेकिन जैसे ही लक्ष्मी ने उसका प्रपोज़ल ठुकराया, उसने तेजाब डालकर उनका चेहरा ही झुलसा दिया. इस खुन्नस में कि उससे शादी नहीं हुई, तो लड़की का चेहरा खराब कर देगा. उसे बदसूरत बना देगा. उसे शायद ये नहीं पता था कि खूबसूरती चेहरे की मोहताज नहीं होती.

पहली तस्वीर में एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी और दूसरी ओर फिल्म में उनका रोल कर रहीं दीपिका पादुकोण (दाएं).
जिस तरह के वीडियोज़ आ रहे हैं, वो इस फिल्म की कहानी और थीम को जनता को समझाने में मददगार साबित होंगे. स्टॉकिंग के बारे में थोड़ी जागरूकता फैलाएंगे. फिल्म को खबरों में रखेंगे और उसे बिन मांगी पब्लिसिटी देंगी. ये सीन्स खुद लीक हो रहे हैं, या जान-बूझकर किए जा रहे हैं, इस बारे में पुख्ता तौर पर अभी कुछ कह पाना मुश्किल है.
वीडियो देखें: दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' से आई पहली तस्वीर बेहद खास है












