2021 की पहली अच्छी खबर: अनुष्का-विराट बन गए मम्मी-पापा
विराट ने ट्विटर पर बेटी के जन्म की जानकारी दी.
Advertisement

बायीं तस्वीर में अनुष्का शर्मा शीर्षासन पोज़ करती नज़र आ रही हैं. जिसमें उनको सपोर्ट कर रहे हैं विराट कोहली. ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
साल 2021 पर उम्मीदों का बोझ बहुत है. अब हमारा-आपका पता नहीं लेकिन अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के लिए तो ये साल अच्छा जाना शुरू हो गया है. दोनों को बेटी हुई है. कोहली ने ये जानकारी खुद ही दी. सोशल मीडिया पर. देखिए.
विराट ने अपने संदेश में क्या लिखा? हम दोनों को ये बताते हुए बहुत ख़ुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है. हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं. अनुष्का और हमारी बेटी, दोनों बिलकुल ठीक हैं और हमारा यह सौभाग्य है कि हमें जिंदगी का ये चैप्टर अनुभव करने को मिला. हम जानते हैं कि आप ये ज़रूर समझेंगे कि इस समय हम सब को थोड़ी प्राइवसी चाहिए होगी. अनुष्का एक्स्पेक्ट कर रही हैं, ये जानकारी भी उन्होंने सोशल मीडिया के ज़रिए ही दी थी. हाल ही में विराट कोहली पर प्रोफेशनल भूमिकाओं को लेकर काफ़ी सवाल उठे थे. उनकी पर्सनल लाइफ़ को लेकर. जब वो एडिलेड में इंडिया की हार के बाद पैटरनिटी लीव लेकर भारत लौट आए थे. उन्होंने पहले ही साफ़ किया था कि ऐसे वक़्त में वो अपनी पत्नी के साथ होना चाहते हैं. अच्छी बात ये है कि फ़िलहाल विराट और अनुष्का सभी विवाद भूलकर अपनी बिटिया को गोद में खिला रहे होंगे.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement




















