The Lallantop

दिल्ली वाले विराट कोहली का कान भी तोड़ ले गए!

कहीं कोहली को उठा कोई घर न ले जाए.

Advertisement
post-main-image
सेल्फी लेने के चक्कर में कान तोड़ दिया है कोहली का.
इसे विराट कोहली का क्रेज कहा जाए या लोगों का सेल्फी प्रेम. जहां मौका देखा वहीं फोन निकाल सेल्फी लेने शुरू हो गए. दिल्ली में इसका शिकार बने हैं विराट कोहली. लोग कोहली का कान तोड़ ले गए हैं. मजाक की बात नहीं, सच में. दिल्ली के कनॉट प्लेस में अभी मैडम तुसाद म्यूजियम खुले तीन दिन ही हुए हैं. और लोग कोहली के मोम के पुतले से लिपट-लिपट कर सेल्फी लेने में जुटे हुए हैं. कोई गले में हाथ डाल सेल्फी ले रहा है तो कोई किस कर रहा है. हद तो तब हो गई जब इस चक्कर में कोहली के इस पुतले का दायां कान ही टूट गया.
Kohli pic
कोहली ने तो सिर्फ कान गंवाया है, सेल्फी से तो दुनिया परेशान है.

मैडम तुसाद म्यूजियम की ये पॉलिसी है कि वो इन पुतलों के चारों ओर कोई सुरक्षा घेरा नहीं लगाते हैं और न ही किसी शीशे में इन्हें रखा जाता है. यहां सभी को स्टेचू के साथ तस्वीर लेने की आजादी होती है. मगर शायद अब इस म्यूजियम को अपनी पॉलिसी बदलनी पड़े क्योंकि वो अब इंडिया में हैं. म्यूजियम को जैसे ही खबर लगी कि कोहली का कान किसी ने तोड़ दिया है, इस स्टेचू को तुरंत ठीक कर दिया गया. दिल्ली के कनॉट प्लेस में बने इस म्यूजियम में कोहली के सामने कपिल देव  का पुतला भी है. इनके अलावा लियोनल मेसी, डेविड बेकहम और सचिन तेंडुलकर के भी स्टेचू हैं.


Also Read

पड़ताल: क्या आम खाकर कोल्ड ड्रिंक पीने से मौत हो रही है?

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

राशिद खान ने मैच के बाद बताया, किस प्लान से उन्होंने बांग्लादेश को पटका

अक्षय कुमार को गिराकर नंबर वन देशभक्त बना ये आदमी

Advertisement
Advertisement