The Lallantop

विराट ने वीडियो डाला है, देखें कैसे अनुष्का ने सड़क पर कूड़ा फेंकने वाले को हौंक दिया

सब यही करने लगें तो वाकेयी भारत स्वच्छ हो जाए.

Advertisement
post-main-image
सड़क पर कूड़ा फेंकने पर अनुष्का ने कार वाले को रोककर डांटा.
विराट कोहली ने एक वीडियो शेयर किया है. 16 जून को 5:15 मिनट बजे. इसमें उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा दिखाई दे रही हैं. और वो जो कह रही हैं, उसमें सबके लिए मैसेज है. सबसे ज्यादा खुश तो पीएम मोदी होंगे. वो इसलिए क्योंकि वो इस वीडियो में किसी को डांटती दिख रही हैं. वो इसलिए क्योंकि सामने वाले ने गाड़ी से सड़क पर कूड़ा फेंक दिया था. इस पर अनुष्का ने अपनी गाड़ी में बैठे-बैठे ही उस कार वाले को आवाज देकर रोका और कहा -
आप सड़क पर कूड़ा क्यों फेंक रहे हैं. आप इस तरह सड़क पर प्लास्टिक नहीं फेंक सकते. आपको इसका खयाल रखना चाहिए. फेंकना है तो डस्टबिन का इस्तेमाल करें.
अनुष्का के इस कदम की जमके तारीफ होनी चाहिए. वो इसलिए क्योंकि आमतौर पर सेलेब्रिटीज ऐसा करने से बचते हैं. सेलेब्रिटीज तो छोड़िए, आम लोग भी ऐसे लोगों को टोकने से बचते हैं. सोचते हैं कौन बवाल ले. ऐसे में अनुष्का ने बीच सड़क पर जो किया, उससे सबको सीखना चाहिए. अगर ऐसे ही सब लोग एक-दूसरे को टोकने लगे तो वाकेयी स्वच्छ भारत हो सकता है. टीवी में ऐड से कुछ नहीं होने वाला. हालांकि विराट ने इसके बाद एक और ट्वीट किया. वो इसलिए क्योंकि इस वीडियो का कुछ खलिहर लोग मजाक बना रहे थे. विराट ने कहा कि कुछ लोग खुद तो ऐसा करने की हिम्मत नहीं रखते पर उन्हें हर चीज मजाक लगती है. कुछ लोगों के लिए आजकल हर चीज मजाक या मीम का कंटेंट है. शर्मनाक है ये.
ये भी पढ़ें- फिटनेस चैलेंज की ये चूक देख लें तो मोदी जी शर्मिंदा हो जाएंगे! न सलमान से मिलना, न ये फेम...डांसर अंकल का असली सपना तो अब पूरा हुआ है प्रियंका चोपड़ा को इस्लाम पर ज्ञान देकर ये आदमी भारी भूल कर गया हफ़्ते भर पहले वायरल हुए डांसिंग अंकल सलमान खान के साथ नाच रहे हैं

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement