The Lallantop

मौका पाते ही कप्तान के साथ नया साल मनाने पहुंच गया ये हरफनमौला

जानिए बाकी क्रिकेटर्स ने किस तरह मनाया नया साल?

Advertisement
post-main-image
ये तस्वीर विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर शेयर की है. न्यू ईयर के सेलेब्रेशन में हार्दिक पंड्या भी साथ में हैं. (फोटो- Social Media)
2020 बीत गया. 2021 आ गया है. 2020 यूं तो कुछ ख़ास नहीं रहा, लेकिन साल बीतते-बीतते जिस एक चीज़ ने हमारे चेहरे पर मुस्कान ला दी, वो था- क्रिकेट. टीम इंडिया की जीत. इसी बात पर हमने सोचा कि जानते हैं कि हमारे क्रिकेट जगत के धुरंधरों ने नया साल कैसा मनाया.
पहले कप्तान साब की बात. विराट कोहली इस समय मैदान से दूर है. अनुष्का शर्मा प्रेगनेंट हैं. इसलिए विराट  लीव पर हैं. नया साल उन्होंने चंद दोस्तों के साथ मनाया, जिनमें हार्दिक पंड्या भी शामिल रहे. सपत्नी. विराट ने फोटो ट्वीट करते हुए लिखा –
“जो दोस्त साथ में नेगेटिव टेस्ट होते हैं, वो साथ में पॉज़िटिव टाइम बिता पाते हैं. सुरक्षित माहौल में दोस्तों के साथ मिलने-बैठने से बेहतर कुछ नहीं. ये साल आप सबके लिए ख़ूब सारी आशाएं, खुशी और अच्छी सेहत लेकर आए. सुरक्षित रहें.”
साफ है कि अनुष्का-विराट की न्यू ईयर सेलेब्रेशन में भी सुरक्षित और सेहतमंद माहौल प्राथमिकता है.
जहां हार्दिक पंड्या, विराट कोहली के साथ नया साल मना रहे हैं. वहीं उनके भाई और क्रिकेटर क्रुणाल पंड्या परिवार के साथ हैं. क्रुणाल ने परिवार के साथ फोटो पोस्ट की. दिग्गज महिला क्रिकेटर मिताली राज ने भी परिवार और कुछ चुनिंदा दोस्तों के साथ नया साल मनाया. हरमनप्रीत कौर ने भी फ्रेंड्स-फैमिली के साथ फोटो अपलोड की और नए साल की बधाई दी. सचिन तेंदुलकर ने सादे तरीके से नया साल मनाया. उन्होंने ट्वीट किया –
“हम नई शुरुआत कर रहे हैं. सुरक्षित और खुशहाल 2021 की उम्मीद. पिछले साल की सीख को लेकर आगे बढ़ते हैं – जो कुछ हमारे पास है, उसका सम्मान करें. प्रकृति को हल्के में न लें. रिश्तों का महत्व समझें.”
ये तो थी क्रिकेटरों की बधाई. हमारे यानी कि लल्लनटॉप की तरफ से भी आप सब दोस्तों को नए साल की ढेर सारी बधाई.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement