The Lallantop

भरी भीड़ के बीच महिला की पीठ पर हाथ फेर रहा था ये पुलिसवाला

लेकिन इस विडियो का आखिरी हिस्सा आपके दिल को तसल्ली देगा.

Advertisement
post-main-image
विडियो में जो लोग राजेश को उसकी हरकतों के लिए फटकार रहे हैं, उनकी बातें सुनकर लगता है कि वो काफी देर से ये हरकत कर रहा था. RPF ने राजेश जहांगीर को फिलहाल सस्पेंड कर दिया है. उन्होंने पीड़िता से अपील की है कि वो राजेश के खिलाफ शिकायत दर्ज कराए. ताकि उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की जा सके.
मैं छोटी थी तब. 7वीं में थी. एक बार दादी मुझे अपने साथ बस में लेकर कहीं जा रही थीं. बस में भीड़ थी. दादी को सीट मिल गई. और मुझे दादी की गोद में. हमारी बगल की सीट पर एक आदमी बैठा था. मेरे बड़े ताऊ की उम्र का रहा होगा. उसने दादी से कहा, आप आकर खिड़की के पास बैठ जाइए. दादी खिसककर उस सीट पर हो गईं. उसने बगल वाली सीट पर मुझे बिठा दिया. और खुद पास में सटकर खड़ा हो गया. उसके शरीर का निचला हिस्सा, उसका लिंग मेरे हाथ को छू रहा था. मुझे जाने कैसा महसूस होने लगा. मैं सिकुड़ गई. ये अनजाने में हो रहा है, इसके अलावा कोई बात मुझे मुमकिन नहीं लग सकती थी. उन्होंने सीट दी है अपनी. इतने बड़े हैं. बेटी कह रहे हैं. ये सब दिमाग में चल रहा था और घुटन भी हो रही थी. डर के मारे जैसे कंठ सूख रहा था. दिमाग सोच रहा था कि कैसे थोड़ा इधर-उधर हो जाऊं कि जो हो रहा है, वो न हो. तभी मुझे महसूस हुआ. कि उनकी उंगलियां मेरे गले पर रेंग रही हैं. मैंने सिर उठाकर देखा. वो मुस्कुरा रहे थे. मेरी आंखों में आंसू आ गए. बोलने की हिम्मत तब भी नहीं हुई. आवाज नहीं निकली, नहीं निकली.
वो जान-बूझकर कर रहा था. कोई शर्म, कोई ग्लानि नहीं. सबसे बढ़कर, कोई डर नहीं.
पुलिसवाला महिला को छेड़ रहा था, पकड़ा गया, पिटा अब सस्पेंड हो गया | The Lallantop
पुलिसवाला महिला को छेड़ रहा था, पकड़ा गया, पिटा अब सस्पेंड हो गया |
Posted by The Lallantop
on Thursday, 21 June 2018
रेलवे कॉन्स्टेबल ने सोचा होगा, उसकी बेहूदगी कोई नहीं देख रहा
एक औरत का जिस्म छूने के लिए कोई कितना नीचे गिर सकता है? उसका शरीर छूकर, उसकी जानकारी के बिना उसका शरीर सहलाकर आप कौन सा सुख पा लेते हैं? एक राजेश जहांगीर नाम का आदमी है. रेलवे में कॉन्स्टेबल. इसके ऊपर लोगों की हिफाजत करने, उनकी मदद करने का जिम्मा है. मुंबई के कल्याण रेलवे स्टेशन का इसका एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ट्रेन का इंतजार करने के लिए स्टेशन पर वो बेंच-कुर्सियां होती हैं न. उस पर ये बैठे हुए थे. ठीक बगल में एक महिला अपने एक बच्चे के साथ बैठी हुई थी. उस महिला के साथ एक और महिला थी. दोनों आपस में बातें कर रही थीं. और राजेश जहांगीर बगल में बैठा उस महिला की पीठ सहला रहा था. इस चालाकी के साथ कि महिला को पता न लगे. और राजेश जहांगीर का भाव ऐसा था कि अगर महिला को मालूम भी चलता, तो वो कह देता. कि गलती से हाथ टच हुआ है.
बगल में बैठे एक पुरुष यात्री ने उठकर राजेश को थप्पड़ मारा.
बगल में बैठे एक पुरुष यात्री ने उठकर राजेश को थप्पड़ मारा.

लोगों ने देखा, विडियो बनाया, गाली दी, भागना पड़ा राजेश को वहां से सामने की तरफ बैठे कुछ लोग राजेश की बेहूदगी देख रहे थे. उनमें से ही किसी ने राजेश की हरकतों का विडियो बना लिया. तब तक शायद उस महिला को भी राजेश की हरकत महसूस हुई. उसने साथ वाली महिला को बताया. उस महिला ने राजेश को टोका. फिर बगल में बैठे एक अन्य यात्री ने उठकर राजेश को थप्पड़ मारा. फिर तो वहां भीड़ सी जुट गई. गाली-गलौच होने लगी. विडियो में लोग राजेश को लानत देते, गाली देते सुनाई देते हैं. और राजेश उन्हें धमका रहा है. कि कह रहा है कि वो साथ पुलिस थाने चलें. राजेश को देखकर लग रहा है कि उसने शराब पी रखी है. विडियो के आखिर में उन दोनों महिलाओं में से एक हाथ में अपनी सैंडल लिए राजेश के पीछे जाती दिख रही है.
राजेश जहांगीर को विडियो में देखकर और उसकी बोलने का अंदाज देखकर लगता है कि वो नशे में है. वो थोड़ा लड़खड़ाता सा भी दिखता है.
राजेश जहांगीर को विडियो में देखकर और उसकी बोलने का अंदाज देखकर लगता है कि वो नशे में है. वो थोड़ा लड़खड़ाता सा भी दिखता है.

RPF ने राजेश को सस्पेंड कर दिया है इस घटना की शिकायत रेलवे सुरक्षा बल (RPF) तक भी पहुंची. उसने राजेश जहांगीर को सस्पेंड कर दिया है. राजेश के खिलाफ विभागीय जांच बैठाई गई है. RPF ने अपील की है कि वो महिला सामने आकर राजेश के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाए. ताकि कानूनी कार्रवाई शुरू की जा सके.
विडियो के कुछ फ्रेम्स में राजेश सोने की ऐक्टिंग करते हुए महिला को छू रहा है. मानो उसका हाथ गलती से महिला की पीठ पर चला गया हो. मगर आगे की फ्रेम्स में वो आंखें खोलकर महिला को देख रहा है और उसकी पीठ सहला रहा है. जबकि वो महिला अपने साथ बैठी रिश्तेदार से बात करने में मगन है.
विडियो के कुछ फ्रेम्स में राजेश सोने की ऐक्टिंग करते हुए महिला को छू रहा है. मानो उसका हाथ गलती से महिला की पीठ पर चला गया हो. मगर आगे की फ्रेम्स में वो आंखें खोलकर महिला को देख रहा है और उसकी पीठ सहला रहा है. जबकि वो महिला अपने साथ बैठी रिश्तेदार से बात करने में मगन है.

राजस्थान का रहने वाला है राजेश जहांगीर ये 18 जून की घटना है. रात के तकरीबन 10 बजे की. उस महिला को किसी दूर जाने वाली ट्रेन में बैठना था. वो अपनी ट्रेन का इंतजार कर रही थी. उसके साथ वाली महिला उसकी रिश्तेदार है. ये प्लेटफॉर्म नंबर 4-5 की घटना है. खबरों के मुताबिक, राजेश राजस्थान का रहने वाला है. 2007 से RPF में है. एक साल हुआ उसकी पोस्टिंग कल्याण में हुए.
राजेश ने जिस महिला का शोषण किया था, उसके साथ की महिला ने हाथ में सेंडल लेकर राजेश को दौड़ा दिया. लोग पीछे से बोल रहे थे. कि इसको चप्पल से मारो.
राजेश ने जिस महिला का शोषण किया था, उसके साथ की महिला ने हाथ में सेंडल लेकर राजेश को दौड़ा दिया. लोग पीछे से बोल रहे थे. कि इसको चप्पल से मारो.

राजेश ने जो किया, उससे भी बुरी चीजें बहुत आम हैं हमारे यहां राजेश ने अपनी गोद में एक बैग रखा हुआ था. और उसकी आड़ लेकर सोने की ऐक्टिंग कर रहा था. दूसरी तरफ अपने हाथ से वो बगल में बैठी महिला की पीठ सहला रहा था. राजेश ने जो किया, वैसी बेहूदगी बहुत आम है. चलती बस. ट्रेन. भीड़ का फायदा उठाकर औरतों/लड़कियों को यहां-वहां छूना. दबोचना. सहलाना. ये सब आम बातें हैं. बल्कि ऐसा करने वाले का पकड़ा जाना खास है.


ये भी पढ़ें: 
अपनी पत्नी को पीटने की परमिशन मांगने वाला आदमी कौन है?

ईद पर अनजान लड़कों को गले लगा रही थी ये लड़की, फिर क्या हुआ?

गठबंधन टूटने पर महबूबा के नाम का मजाक उड़ाने वाले लोग किस खतरनाक गैंग के हैं?

बिहार में ईद के जश्न में गाना बजा, "हम पाकिस्तानी मुजाहिद हैं, काट के रख देंगे"

पड़ताल: रोहिंग्या मुसलमान हिंदुओं को काटकर उनका मांस बेच रहे हैं?

111 सरकारी नौकरियों में जनरल को बस 4 सीटें क्यों दी गईं?

जब लाइव रिपोर्टिंग के वक़्त महिला एंकर को दर्शक ने चूम लिया

सेना ने कश्मीर में दूसरी बार ह्यूमन शील्ड का इस्तेमाल किया



दिनेश लाल यादव निरहुआ का वो गंदा वीडियो, जिसकी वजह से उन पर केस दर्ज हो गया है

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement