The Lallantop

राहुल और प्रियंका का ये 'गैर-राजनीतिक' वीडियो चुनावी गर्मी से ब्रेक देता है

राहुल गांधी की मज़ाकिया अंदाज़ में की गई शिकायत देख लीजिए.

Advertisement
post-main-image
प्रियंका और राहुल गांधी
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा का एक वीडियो वायरल हो रहा है. यह वीडियो कानपुर एयरपोर्ट का है. दरअसल ये राहुल गांधी के फेसबुक पेज से किया गया लाइव था. इस फेसबुक लाइव को सिर्फ 4 घंटे में 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 11 हज़ार ज्यादा लोग इसे शेयर कर चुके हैं. वीडियो में दोनों के बीच अपने हेलिकॉप्टर को लेकर बातचीत हो रही है. मजाकिया अंदाज में राहुल ने कहा-
मैं बड़ी दूरी का सफर करके चुनाव प्रचार कर रहा हूं, लेकिन मुझे छोटा हेलिकॉप्टर मिला है. मेरी बहन छोटी दूरी का सफर करती है और उसे बड़ा हेलिकॉप्टर मिला है. लेकिन मैं अपनी बहन से प्यार करता हूं.
इतना कहने के बाद राहुल अपने हेलिकॉप्टर की ओर चले गए. प्रियंका भी अपने हेलिकॉप्टर की ओर बढ़ गईं. साथ खड़े लोगों ने फोटो खिंचाने के लिए कहा तो दोनों फोटो खिंचावाने के लिए साथ आ गए.
Was nice meeting Priyanka at Kanpur Airport! We’re headed to different meetings in UP. Posted by Rahul Gandhi on Saturday, 27 April 2019
राहुल गांधी रायबरेली और अमेठी में प्रचार कर रहे हैं. वहीं प्रियंका उन्नाव और बाराबंकी में रोड शो करेंगी. कांग्रेस ने इस बारे में राहुल और प्रियंका को टैग करते हुए 'चुनावी व्यस्तता के बीच कुछ सुनहरे पल'  कैप्शन के साथ ट्वीट किया है हाल के दिनों में राहल गांधी इस तरह के काफ़ी कैजुअल लाइव कर रहे हैं. कुछ दिन पहले हेलिकॉप्टर में बैठे समोसे खाने का वीडियो शेयर किया था. 27 अप्रैल की सुबह हेलिकॉप्टर में सवार होने से थोड़ी देर पहले दमकल कर्मियों से बातचीत का वीडियो भी शेयर किया था.
While my pilots and security men got into a spat that delayed our departure, I decided to go say hello to the firemen who work tirelessly behind the scenes to keep us all safe. I enjoyed spending time with them! Posted by Rahul Gandhi on Friday, 26 April 2019
कांग्रेस की तरफ से ये नई अप्रोच है. शायद आईटी टीम जानती है कि इस तरह के वीडियो से लोग स्वभाविक तरीके से जुड़ेंगे.
वीडियो- व्हील चेयर से नामांकन करने जाने वाली प्रज्ञा ठाकुर का डांस करते वीडियो वायरल

Advertisement
Advertisement