The Lallantop

पटरी पर बैठ मस्ती से प्री वेडिंग शूट करवा रहे थे, पुलिस ने देखा और फिर...

DSP ने लताड़ लगाई है.

Advertisement
post-main-image
ट्रैफिक पुलिस के डीएसपी की फटकार से भागा कपल. (फोटो- ट्विटर)

प्री वेडिंग शूट का इतना क्रेज बढ़ गया है कि कपल अब जान जोखिम में डालने को भी तैयार हैं. मध्य प्रदेश के ग्वालियर का एक वीडियो सामने आया है. इसमें एक ट्रैफिक DSP रेलवे ट्रैक पर फोटोशूट कर रहे लोगों को जमकर लताड़ लगा रहा है (Railway Track Pre Wedding Shoot Viral Video MP). DSP ने इन लोगों को रंगे हाथों पकड़ा और खूब डांट लगाई. इसके बाद कपल और फोटो-वीडियो बनाने वाले लोग वहां से भाग निकले.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, कपल दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर प्री वेडिंग शूट कर रहे थे. वे लोग खुद की और कैमरामैन की भी जान जोखिम में डालकर फोटो और वीडियो बना रहे थे. उनके रेल की पटरी पर बैठे-बैठे जब यह शूट चल रहा था, तभी ट्रैफिक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी DSP नरेश कुमार अन्नोठिया वहां से गुजर रहे थे. उन्होंने अपनी गाड़ी रोकी और उनके पास पहुंच गए. नरेश कुमार ने इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया जो कि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इसमें ट्रैफिक पुलिस अधिकारी कह रहे हैं,

पागल हो क्या पागल, दिमाग से पैदल हो बिल्कुल क्या. ये कौन सा वीडियो बनाने का शौक चढ़ रहा है यहां. बीच पटरी पर लेट कर वीडियो बना रहे हो. अभी ट्रेन निकल जाएगी पता भी नहीं चलेगा चिथड़े उड़ जाएंगे. मजाक बना रखा है जबरदस्ती का.

Advertisement

वो आगे डांटते हुए कहते हैं,

पढ़े लिखे लोग हो कि पैदल हो दिमाग से. यहां पटरी पर लेट कर वीडियो बना रहो हो आप लोग. ये डेंजर जोन है. समझ नहीं आता आप लोगों को. हटिए यहां से, नहीं तो पुलिस बुलाकर बंद कराऊंगा अभी.

डीएसपी नरेश कुमार ने उन लोगों को जमकर फटकारा और लताड़ लगाकर वहां से भगाया. उन्होंने कहा कि यहां हर 5 मिनट पर सुपर फास्ट ट्रेनें निकलती हैं.

Advertisement
ट्रैक पर ही तीन लोगों की मौत हुई थी

रिपोर्ट के मुताबिक शूट के चक्कर में ही कुछ महीने पहले तीन लोग अपनी जान गंवा बैठे थे. घटना उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले की है. दो नौजवान और एक युवती रेलवे ट्रैक पर कथित रूप से रील बना रहे थे. वो अपने वीडियो शूट में इतने मगन थे कि ट्रेन का हॉर्न भी उन्हें सुनाई नहीं दिया था.

यहां पढ़ें पूरी खबर- हॉर्न बजाता रहा ट्रेन का लोको पायलट, रील बना रहे थे तीन लोग, मौत हो गई

ट्रेन का चालक हॉर्न बजाता रहा लेकिन तीनों युवाओं में से कोई नहीं हटा. ट्रेन के टकराने से उनकी मौत हो गई.

वीडियो: कपल ने इंडियन आर्मी को भेजा शादी में आने का न्योता, सेना का जवाब वायरल हो गया!

Advertisement