The Lallantop

ये वीडियो देखने के बाद कंपनी में कार की सर्विस करवाने से पहले 100 बार सोचेंगे

मुंबई में मारुति के सर्विस सेंटर का मामला.

Advertisement
post-main-image
मारुति के सर्विस सेंटर में बिना सर्विस के मिली कार, मालिक ने वीडियो बना शेयर किया.
कार की सर्विस अगर आप कंपनी के ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर में करवाते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है. नई कार लेने वाले तो इसे खुद पढ़ें और दोस्तों को भी पढ़ाएं. मामला बेंगलुरु के मारुति सुजुकी के सर्विस सेंटर का है. एक आदमी ने मारुति बलेनो कुछ महीने पहले ही ली थी. दूसरी सर्विस के लिए वो कार कंपनी में दे आया. अब फ्री सर्विस है तो आदमी कंपनी में ही जाएगा. फिर नई कार में मामला भरोसे का भी होता है. शाम को वो गाड़ी लेने पहुंचा तो गाड़ी एकदम टनाटन चमकती हुई खड़ी थी. कोई आम आदमी होता तो कार उठाता और चल देता.
33 मिनट का ये वीडियो देखिए-

पर ये आदमी तो खिलाड़ी निकला. इन्होंने कार में एक हिडन कैमरा लगा रखा था. कैमरे की रिकॉर्डिंग खुली तो उसके होश उड़ गए. सामने आया कि कंपनी के मैकेनिकों ने बस गाड़ी धुल-पोंछ के उसे दे दी है. कार सर्विस पर देते वक्त उसने गाड़ी के स्टार्ट होने पर पेट्रोल की महक आने की बात कही थी. सर्विस में उसे तक ठीक नहीं किया गया था. कार का बोनट एक बार खोला गया वो भी बस इंजन के ऊपर पानी मारने के लिए. कोई पार्ट या फ्लुयड तक नहीं चेक किया गया. ऑनलाइन कार कम्युनिटी के सदस्य इस गाड़ी मालिक ने तुरंत जो वीडियो बना था, उसे यूट्यूब पर शेयर कर दिया.
फ्री कूपन में चेकिंग के सारे खांचों पर टिक था
सर्विस के बाद कूपन में चेकिंग के सारे खांचे टिक थे. (सोर्स- बीएचपी.कॉम )
सर्विस के बाद कूपन में चेकिंग के सारे खांचे टिक थे. (सोर्स- बीएचपी.कॉम )

कार वापस ले जाते वक्त गाड़ी मालिक को बाकायदा एक फ्री इंस्पेक्शन कूपन भी दिया गया. उसमें कईं खांचे थे, जैसे फ्यूल, इलेक्ट्रिकल, फ्रंट और रियर सस्पेंशन की चेकिंग को लेकर. सभी पर टिक था. माने सबकी चेकिंग का दावा किया गया था. मगर वीडियो तो कुछ और ही कह रहा है. गाड़ी मालिक ने जब कंपनी के मालिक को ये वीडियो दिखाया और शिकायत की तो उसने मामले को दिखवाने की बात कह दी.
पोस्ट हटाने को नहीं तैयार हुआ, केवल आपके लिए
बाद में जब वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर होने लगा तो मारुति सुजुकी के जिले से लेकर स्टेट तक के अधिकारियों के फोन आने लगे. सबने माफी मांगी और वीडियो हटाने की रिक्वेस्ट की, मगर गाड़ी मालिक नहीं माना. कहा- लोगों को जागरूक करने के लिए ये जरूरी है. सही कहा, जागरूक होना बहुत जरूरी है. अगर आप भी कंपनी में कार सर्विस देने के बाद हाथ हिलाकर निकल लेते हैं तो सावधान हो जाइए. कहीं गाड़ी धुल-पोंछ के न वापस मिल जाए. सही तरीका यही है कि मौके पर डटे रहो और सर्विस अपने आगे ही करवाओ. वरना बनवाते रहना इंजन और कहते रहना गाड़ी बढ़िया है पर एवरेज सही नहीं दे रही.


लल्लनटॉप बुलेटिन देखिए- 
ये भी पढ़ें:
कितने बीमार हैं ये लोग, जो गाय काटकर दंगा फैलाना चाहते हैं

बछड़ा मरने पर औरत से भीख मंगवाई, शुक्र है उसकी ‘लिंचिंग’ नहीं हुई

इंडिया में 200 गायें मारी गई हैं, तो कितने लोगों को क्या सजा होगी!

गोरक्षकों के मुंह खून लग गया है, वो गाय के मुद्दे के बिना भी मारेंगे

Advertisement
Advertisement