The Lallantop

परिवार में कैसे रहते हैं? हाथियों का ये प्यारा वीडियो देख लोग बोले- ऐसे रहते हैं!

वीडियो देख एक यूजर ने लिखा, “भगवान की बनाई हुई इस रचना को देखना सुंदर है.”

Advertisement
post-main-image
वीडियो को एक सुरक्षा टॉवर से कैप्चर किया गया है. (फ़ोटो/वायरल वीडियो से स्क्रीनशॉट)

“A family who eats together, stays together”
"जो परिवार एक साथ खाना खाता है, वह एक साथ रहता है"

आपने ये कहावत ‘हम साथ-साथ हैं’ फिल्म में जरूर सुनी होगी. हमें नहीं पता कितने परिवार साथ में खाना खाते हैं, लेकिन एक परिवार का साथ में खाना खाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस परिवार में कुल 8 सदस्य हैं और पूरा परिवार एक साथ जंगल में खाना खा रहा है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दरअसल यह परिवार हाथियों का एक समूह है. उनके एक वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया जिसे सोशल मीडिया पर IFS ऑफिसर परवीन कासवान ने शेयर किया है. वीडियो को एक सुरक्षा टॉवर से कैप्चर किया गया है. इसमें आप हाथियों के इस झुंड को देख सकते हैं जिसमें बच्चे भी शामिल हैं. सब जंगल में इस तरह पेड़ों से पत्ते खा रहे हैं जैसे एक परिवार के लोग साथ बैठकर खाना खाते हैं.

हर परिवार में ऐसा एक सदस्य होता ही है जिसे परिवार वाले काम तो करने होते हैं, लेकिन दूर-दूर से. सब टेबल या जमीन पर बैठकर खाते हैं, ये सदस्य सोफे या टीवी के पास बैठकर खाता है. ये बात इस वीडियो में भी दिखी. हाथियों के परिवार का एक सदस्य उनके साथ ही खाना खा रहा है, लेकिन थोड़ा दूर-दूर. उसे आप वीडियो के कोने में देख सकते हैं.

Advertisement

ये वीडियो परवीन कासवान की टीम के साथ सुबह-सुबह पैदल गश्त के दौरान शूट किया गया था. वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 

“वह परिवार जो एक साथ खाना खाता है. हमारे सुरक्षा टॉवर में सुरक्षा देने के अलावा, एक अच्छा ऑब्जर्वेशनल प्वाइंट भी है. ऐसे ही एक टावर के पास.''

वीडियो पर लोग प्यार भरे कॉमेंट्स कर रहे हैं. मनोहर नाम के यूजर ने लिखा, 

Advertisement

“भगवान की बनाई हुई इस रचना को देखना सुंदर है.”

प्रेरणा सिंह नाम की यूजर ने लिखा, 

“इतने लंबे दांत. अपने नाश्ते का आनंद ले रहे हैं.”

इससे पहले 1 अगस्त को IFS ऑफिसर ने एक और हाथी का वीडियो शेयर किया था. इसमें आप देख सकते हैं कि जंगल में एक कैंपर खड़ा है. जिसके गेट खुले हुए हैं. हाथी आता है और दो गेट बंद करता है. कैंपर को थोड़ा हिलाता है और वहां से जल्दी-जल्दी में भाग जाता है. वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 

“ऐसा लगता है कि हाथी ने सिर्फ मनोरंजन के लिए हमारी गाड़ी तोड़ दी. सौभाग्य से सभी कर्मचारी टावर पर थे. जंगल की जिंदगी.”

आपके दोनों वीडियोज़ पर क्या विचार हैं, हमें कॉमेंट बॉक्स में बताइए.  

वीडियो: 'नाटु-नाटु', 'Elephant Whisperers' पर इंडस्ट्री ने प्यार बरसा दिया

Advertisement