
चाइना की सोशल मीडिया साइट वीबो पर ये वीडियो काफी शेयर हो रहा है.
तार के सहारे सड़क के दूसरी ओर खड़ी इमारत पर चढ़ना चाहता था
हुआ यूं कि ये शख्स एक होटल में ठहरा था. फिर होटल से चेक आउट करने की बारी आई. चेक आउट के लिए पैसे देने होते हैं. बिल आया. ये भला आदमी खूब परेशान. आदमी समझ नहीं पा रहा था कि पैसे कहां से लाएगा. आव न देखा ताव. खिड़की खोली. बाहर टेलीफोन का तार लटक रहा था. बंदा उसी तार पर लटक गया. हाथ-पैर मारे. भरपूर कोशिश की. तार के सहारे सड़क के दूसरी ओर खड़ी इमारत पर चढ़ने की.
बिल देने से बचने के लिए ये शख्स होटल की खिड़की से बाहर निकलकर टेलीफोन के तार पर लटक गया और आगे बढ़ने की कोशिश करने लगा.
जमीन से 60 मीटर ऊपर तार पर लटक रहा था
नीचे लोग थे. मुंह फाड़कर देखने लगे. देखने वाला नज़ारा भी तो था. ज़मीन से करीब 200 फुट ऊपर ऊंचे टेलीफोन के तार पर स्टंट दिखाता इंसान नज़ारे से कम क्या है! कोशिश तो बड़ी हिम्मत वाली की थी. अंजाम तक नहीं जा पाया मगर उससे क्या. बीच में ही फंसा रह गया. नीचे खड़े लोगों का कलेजा मुंह को आ रहा था. डर था, कहीं लेने के देने न पड़ जाएं. लोगों ने वीडियो भी बनाया.
ये सारी कोशिश किसी काम नहीं आई. इमरजेंसी सर्विस ने आकर उसे नीचे उतारा. फिर पुलिस उसे पकड़कर ले गई.
इतनी मशक्कत भी हुई, बिल भी देना पड़ा और पुलिस भी पकड़कर ले गई
इमरजेंसी सर्विस आई. उसे नीचे उतारा. फिर पुलिस के हवाले कर दिया. द डेली चाइना में खबर छपी है इस शख्स की. जिस तार पर ये जनाब झूल रहे थे, उसके पास ही बिजली का हाई वोल्टेज तार था. गलती से भी छू गया होता, तो जान जा सकती थी. ये तो हद दर्जे की मूर्खता हुई. बिल चुकाने से बचने के लिए ऐसा खतरनाक रास्ता कौन चुनता है? कुछ करना ही था, तो दौड़कर भाग जाता. वैसे भी, इतनी मशक्कत उसके काम तो आई नहीं. पकड़ा गया. हंसी भी उड़वाई. बिल भी दिया.क्या आपकी हमारी ज़िंदगी की कीमत बस माथे पर लिखा ये नंबर है? देखिए, लल्लनटॉप बुलेटिन:
ये भी पढ़ें:
थाईलैंड में बुलेट ट्रेन बनने पर लोग भारत वाली को क्यों कोस रहे हैंपढ़ाई के दौरान रोती हुई बच्ची के वायरल वीडियो का 'दूसरा' पहलू
वायरल वीडियो: स्कूल टाइम में गुजरात का मंत्री बच्चों से चुनावी किट पैक करवा रहा है
पोहे वाले बाबू ने नियाग्रा में दिखाया सेव परमल, वीडियो वायरल










