हरभजन से झगड़ पड़े थे अंबाती
अंबाती रायुडू. आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेल चुके हैं. वे राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए आइपीएल-2016 के मैच में हरभजन सिंह के साथ झगड़े से सुर्खियों में रहे थे. हालांकि दोनों एक ही टीम के हिस्सा रहे. उस आईपीएल के 29वें मुकाबले के दौरान के वाकये ने माहौल में गर्मी घोली थी. 1 मई को मुंबई इंडियन्स और पुणे सुपरजाइंट्स के बीच मैच था. राइजिंग पुणे की पारी के दौरान सौरभ तिवारी ने हरभजन सिंह कि गेंद पर लेग साइड में ड्राइव किया, जिसे रायुडू डाइव लगाकर भी रोक नहीं पाए. उनके इस असफल कोशिश से हरभजन नाराज हो गए. उन्होंने रायुडू को कुछ अपशब्द कहे. जिससे रायुडू भी गुस्से में आ गए. दोनों में कुछ इशारे हुए. हालांकि हरभजन ने मामले को मैदान पर ही निपटा दिया और बड़ा विवाद होने से बच गया था.ये भी पढ़िए : लसिथ मलिंगा : जिसने सिर्फ़ दो गेंदों में एक पूरे देश को सन्नाटे से भर दिया था वो इंडियन खिलाड़ी जिसने अरब सागर में छक्का मारा था वो पांच घर, जिनके दो लड़कों ने इंडियन क्रिकेट में झंडे गाड़े





















