The Lallantop

जुड़वा बच्चों के निकले दो अलग-अलग बाप

बच्चे एक से नहीं दिखते थे, तो घर वालों ने डीएनए टेस्ट कराया.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
वियतनाम में एक ही मां से पैदा हुए दो जुड़वा बच्चों के दो अलग-अलग पिता होने का सबूत मिला है. वियतनाम के एक जेनेटिक संगठन ने ऐसा बीबीसी को बताया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक मां का डीएनए टेस्ट करवाने का फैसला उसके घर वालों ने तब लिया जब पाया कि दोनों बच्चों की शक्ल मिलती नहीं है. डॉक्टरों के मुताबिक इस स्थिति को 'हेटरोपेटरनल सुपरफिकंडेशन' कहते हैं. हेटरोपेटरनल का मतलब दो अलग पिता होना. सुपरफिकंडेशन का मतलब होता कि एक औरत के दो अंडाणुओं का दो अलग-अलग बार फ़र्टिलाइज होना. मतलब अगर अपने फर्टाइल समय में एक औरत कुछ ही दिनों के अंदर दो मर्दों के साथ सेक्स करे, और साथ ही उसके शरीर में दो अंडाणु बनें, तो ऐसा केस हो सकता है. ये दो अंडाणु एक ही मर्द से भी दो बार फ़र्टिलाइज हो सकते हैं. लोग इसके बारे में कम ही जानते हैं. रिकार्ड्स को देखें तो पता चलता है कि ऐसे केस दुनिया में 10 से भी कम रहे हैं. और रहे भी हों, तो सामने नहीं आ पाते. क्योंकि मां-बाप या बच्चे अपना डीएनए टेस्ट करवाने के बारे में नहीं सोचते. वियतनाम के इस अस्पताल ने मां-बाप या बच्चों की पहचान बताने से मना कर दिया है. कुछ ही दिनों पहले ये केस वियतनामी मीडिया में आया. पिछला ऐसा केस साल 2015 में US में सामने आया था. इसके पहले तुर्की में 2010 में ऐसा हुआ था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement